केरल की राजनीति में बड़ा बदलाव: कांग्रेस ने वीडी सतीशन को चुना मुख्यमंत्री पद के लिए

केरल की राजनीति में बड़ा बदलाव: कांग्रेस ने वीडी सतीशन को चुना मुख्यमंत्री पद के लिए

1000218959

Major change in Kerala politics: Congress elects VD Satheesan

Major change in Kerala politics: केरल की सियासत से बड़ी खबर है। कांग्रेस आलाकमान ने पार्टी नेता V. D. Satheesan को केरल का नया सीएम बनाने का निर्णय किया है। कांग्रेस पार्टी ने आज (गुरुवार को) औपचारिक तौर पर वी. डी. सतीशन के नाम का ऐलान केरल के सीएम के रूप में कर दिया। कांग्रेस ने बताया कि ये फैसला नवनिर्वाचित विधायकों और गठबंधन के साथियों से सलाह-मशविरे के बाद लिया गया है। इस खबर के सामने आते ही केरल की राजनीति में हलचल बढ़ गई है। इस खबर में जानिए कि कांग्रेस आलाकमान ने V. D. Satheesan के नाम पर ही मुहर क्यों लगाई।

वेणुगोपाल पर क्यों भारी पड़े सतीशन?

जान लें कि वीडी सतीशन के साथ कांग्रेस कैडर का समर्थन था। उनके पक्ष में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रोटेस्ट भी किया था। केरल में जगह-जगह सतीशन को सीएम बनाने की मांग वाले पोस्टर लगे थे। IUML ने भी सतीशन का खुलकर समर्थन किया था। केसी वेगुणोपाल, कांग्रेस आलाकमान की पसंद थे लेकिन सीनियर कांग्रेस नेता एके एंटनी और के. मुरलीधरन, वीडी सतीशन के पक्ष में थे।

कौन हैं वीडी सतीशन?

वीडी सतीशन, केरल की परवूर सीट से 2001 से लगातार विधायक हैं। वह, 2021 में केरल में रमेश चेन्निथला की जगह नेता प्रतिपक्ष बने थे। 2021 से 2026 तक उन्होंने विधानसभा में विपक्ष की आवाज उठाकर मजबूत नेता विपक्ष के रूप में अपनी पहचान बनाई। उन्होंने भ्रष्टाचार के आरोपों पर लेफ्ट सरकार को घेरा। विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने बढ़-चढ़कर कांग्रेस का प्रचार किया और पार्टी की जीत भी दिलाई।

वी. डी. सतीशन पर कांग्रेस ने क्यों जताया भरोसा?

बता दें कि वी. डी. सतीशन लंबे वक्त से केरल कांग्रेस की पॉलिटिक्स में एक्टिव और प्रभावशाली चेहरा माने जाते हैं। अभी तक वह केरल विधानसभा में विपक्ष की आवाज थे और नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभा रहे थे। संगठन में भी उनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है। इसीलिए पार्टी लीडरशिप ने अब उन्हें केरल का सीएम बनाने का फैसला किया है।

कई दौर के बैठकों के बाद सतीशन के नाम पर मुहर

गौरतलब है कि पार्टी आलाकमान ने कई दौर की मीटिंग्स और वरिष्ठ नेताओं व नवनिर्वाचित विधायकों से चर्चा के बाद यह निर्णय लिया है। माना जा रहा है कि वीडी सतीशन की लीडरशिप में कांग्रेस, केरल में संगठन को मजबूत करेगी और आगामी सियासी चुनौतियों का सामना करने की स्ट्रैटेजी तैयार करेगी।

सतीशन के नाम के ऐलान से उनके समर्थकों में जश्न का माहौल

बता दें कि वीडी सतीशन के नाम का सीएम के रूप में ऐलान होने के बाद उनके समर्थकों में गजब का उत्साह है। केरल में कई जगहों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जश्न शुरू कर दिया है। माना जा रहा है कि वीडी सतीशन को सीएम बनाए जाने का निर्णय केरल की सियासत में बड़ा बदलाव साबित हो सकता है।