हरियाणा सरकार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 5 IAS और 1 IRPS अधिकारी बदले
Major administrative reshuffle in Haryana government, 5 IAS and 1 IRPS officers
हरियाणा सरकार ने तत्काल प्रभाव से 5 आईएएस और एक आईआरपीएस अधिकारी के स्थानांतरण व नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। इस प्रशासनिक फेरबदल में कई अहम विभागों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।
सुधीर राजपाल को अहम विभागों की जिम्मेदारी
सुधीर राजपाल, जो अब तक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान, आयुष तथा पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव थे, उन्हें अब गृह, कारागार, आपराधिक जांच एवं न्याय प्रशासन विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है।
इसके साथ ही उन्हें पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव का कार्यभार भी सौंपा गया है।
डॉ. सुमिता मिश्रा को नया दायित्व
डॉ. सुमिता मिश्रा, जो गृह, जेल, आपराधिक जांच एवं न्याय प्रशासन विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव थीं, को अब
-
राजस्व एवं आपदा प्रबंधन तथा चकबंदी विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव
-
वित्तायुक्त, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान एवं आयुष विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है।
अरुण कुमार गुप्ता को वित्त एवं योजना विभाग
अरुण कुमार गुप्ता, जो मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव, शहरी स्थानीय निकाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव और कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सदस्य सचिव थे, उन्हें अब
मुख्यमंत्री का प्रधान सचिव तथा वित्त एवं योजना विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है।
साकेत कुमार को अतिरिक्त प्रभार
साकेत कुमार, जो मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव, विकास एवं पंचायत विभाग के आयुक्त एवं सचिव और हरियाणा विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक हैं, उन्हें
शहरी स्थानीय निकाय विभाग का आयुक्त एवं सचिव तथा कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड का सदस्य सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
राम कुमार सिंह की नई नियुक्ति
राम कुमार सिंह, जो राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के विशेष सचिव और नगर निगम आयुक्त, पंचकूला के पद पर कार्यरत थे, उन्हें
राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग में विशेष सचिव तथा
पंचकूला महानगर विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी लगाया गया है।
IRPS अधिकारी विनय कुमार को नई जिम्मेदारी
विनय कुमार, जो हरियाणा लोक सेवा आयोग के संयुक्त सचिव और पंचकूला महानगर विकास प्राधिकरण के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी थे, को अब
-
नगर निगम, पंचकूला का आयुक्त
-
जिला नगर आयुक्त, पंचकूला
-
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग का विशेष कार्य अधिकारी नियुक्त किया गया है।
यह प्रशासनिक फेरबदल राज्य सरकार के महत्वपूर्ण विभागों में कार्यकुशलता और प्रशासनिक संतुलन को मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया है।