Major Accident in Mohali

Major Accident in Mohali: तेज रफ्तार टिप्पर दंपति को रौंदा, टुकड़ों में बंट गई महिला

Major Accident in Mohali

Major Accident in Mohali

Major Accident in Mohali- मोहाली में दर्दनाक सडक़ हादसे (Road Accident) में दंपति की मौत हो गई। हादसा वीरवार दोपहर 2 बजे का है। जब एक टिप्पर ने मोहाली फेज-8 लाइट प्वाइंट पर एक्टिवा सवार दंपति को जोरदार टक्कर मार मारते हुए अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दंपति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि दंपति के शरीर के टुकड़े-टुकड़े हो गए। 

हादसे के बाद सडक़ पर जाम (Traffic Jam) लग गई। लोगों ने टिप्पर चालक को पकडऩे की कोशिश की लेकिन वह मौके से टिप्पर छोडक़र फरार हो गया। हादसे के बाद जाम खुलवाने के लिए पुलिस को बड़ी मशक्कत करनी पड़ी। 

मृतक के बेटे सकरमा ने बताया कि वह मूल रूप से लद्दाख के रहने वाले हैं। वह परिवार के साथ दो महीने पहले ही यहां आए थे। उसके पिता टेसरिंग किसी जरूरी काम के चलते माता पदमा के साथ सेक्टर-110 स्थित घर से निकले थे। वह अपना काम खत्म करके लौट रहे थे कि फेज-8 लाइट प्वाइंट के पास हादसा हो गया।

घटनास्थल के पास काम करते एक व्यक्ति ने बताया कि लाइट प्वाइंट पर रेड लाइट होने के चलते ट्रैफिक रुका हुआ था। जैसे ही ग्रीन लाइट हुई तो उन्हें एकाएक शोर सुनाई दिया। उन्होंने पास जाकर देखा कि एक एक्टिवा पर सवार महिला-पुरुष सडक़ पर गिरे पड़े थे। महिला का शरीर चार-पांच टुकड़ों में बंटा गया था। वहीं आदमी का सिर ही अलग हो गया था। घटना के बाद करीब आधे घंटे तक शव वहीं सडक़ पर ही पड़े रहे। उन्हें उठाने के लिए एंबुलेंस नहीं पहुंची तो आखिर में एक निजी वाहन में शवों को डालकर सिविल अस्पताल भेजा गया।

 

यह भी पढ़ें: चंडीगढ़ के अस्पताल में भगवान का बड़ा अनादर; दीवार पर लगी तस्वीरों के पास थूक रहे हैं लोग, धार्मिक भावनाएं भड़कीं