बड़ी खबर :काठमांडू एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, तुर्की एयरलाइंस विमान के टायर में लगी आग

बड़ी खबर :काठमांडू एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, तुर्की एयरलाइंस विमान के टायर में लगी आग

1000216374

Major accident averted at Kathmandu airport

नई दिल्ली। काठमांडू के त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान तुर्की एयरलाइंस के एक विमान के टायर में आग लग गई। पुलिस ने पुष्टि की है कि आग बुझा दी गई है और सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

एयरपोर्ट सुरक्षा के एसपी राजकुमार सिलावल ने बताया, "तुर्की एयरलाइंस की फ्लाइट टीके 726 इस्तांबुल से काठमांडू आ रही थी और लैंडिंग के समय उसके टायर में आग लग गई। फायर इंजन की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है। सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।"

278 यात्री थे सवार

अधिकारियों के अनुसार, फ्लाइट में कुल 278 यात्री और 11 क्रू सदस्य सवार थे। यात्रियों में संयुक्त राष्ट्र के कुछ अधिकारी भी शामिल थे।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में विमान के दाहिने लैंडिंग गियर में आग लगी हुई दिखाई दे रही है और धुआं निकल रहा है। विमान में सवार यात्रियों को आपातकालीन दरवाजों से बाहर निकाला गया। इस घटना को लेकर हवाई अड्डे या एयरलाइन कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक बयान या घोषणा नहीं की गई है। साथ ही, इस घटना के पीछे की वजह का पता अभी तक नहीं चल पाया है।