मैनपुरी की सीता देवी बनीं 'ईमानदारी की मिसाल': खाते में आए ₹10 करोड़, वीडियो बनाकर बैंक और RBI को दी जानकारी
Mainpuri's Sita Devi Becomes a 'Beacon of Honesty
मैनपुरी: Mainpuri's Sita Devi Becomes a 'Beacon of Honesty, उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में रहने वाली सीता देवी की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। हर कोई उनकी ईमानदारी की मिसाल दे रहा है। दरअसल, पिछले दिनों सीता के बैंक अकाउंट में 10 करोड़ रुपये आ गए थे। इतने पैसे देखकर भी महिला के मन में बेइमानी का ख्याल तक नहीं आया। उसने एटीएम जाकर बैंक बैलेंस का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर डाल दिया। वीडियो आरबीआई तक पहुंचा तो जांच कराई गई। पता चला कि तकनीकी गड़बड़ी के चलते सीता देवी के अकाउंट में ये पैसे आ गए थे।
गांव देवगंज में रहने वाली सीता देवी ने बताया कि वह पैसे निकालने के लिए एटीएम गई थीं पर मशीन खराब था। जब मशीन सही हुआ तो उनके खाते में 10 करोड़ रुपये दिख रहे थे। मेरा बैंक ऑफ इंडिया सुल्तानगंज शाखा में अकाउंट है। मेरी परचून की दुकान है। तीन बीघे की खेती होती है। 10 करोड़ रुपये आने से पहले मेरे अकाउंट में 45 हजार रुपये थे।
बैंक के अधिकारी पहुंचे महिला के गांवसीता देवी ने बताया कि बैंक के अधिकारी उनके गांव आए थे। पूरी जानकारी लेने के बाद आया पैसा उन्होंने अकाउंट से निकाल लिया है। रविवार को बैंक के शाखा प्रबंधक ने जांच के दौरान पाया कि सीता के अकाउंट से कोई संदिग्ध लेन देन नहीं हुआ है। तकनीकी कारणों से ये पैसा ट्रांसफर हो गया था।
मेरा बैंक ऑफ इंडिया के सुल्तानगंज शाखा में खाता है। मेरे खाते में 45 हजार रुपये जमा थे। जब मैं एटीएम में पैसे निकालने गई तो खाते में 10 करोड़ रुपये देखकर हैरान रह गई। मैंने इस बारे में बैंक के अफसरों को बताया।
सीता देवी
भैंस खरीदने के लिए लिया था लोनसीता देवी ने दो साल पहले भैंस खरीदने के लिए बैंक से लोन लिया था। उनको एटीएम कार्ड भी मिला था। बीते 24 मार्च को वह अपने बेटे के साथ एटीएम पैसा निकालने पहुंची थीं। वहां अकाउंट में इतनी बड़ी रकम देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने इसके बारे में बैंक अधिकारियों को सूचित किया। सीता देवी का कहना है कि मेरे खाते में किसका पैसा आया था, यह पता लगाया जाए।