महागामा विकास की नई रफ़्तार: ₹101 करोड़ की लागत से बनेंगी 11 किमी सड़कें; मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बड़ी पहल
Mahagama's New Pace of Development
हनवारा (गोड्डा)। Mahagama's New Pace of Development, क्षेत्र के समग्र विकास को गति देने के उद्देश्य से महागामा विधायक सह ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने एक महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं की स्वीकृति दिलाई है।
इसके तहत श्रीमतपुर, भांजपुर, मोतीचक, सुंदरचक, अंजना-मलियाचक होते हुए परसा तक सड़कों का जीर्णोद्धार किया जाएगा।
इस परियोजना में 11 किलोमीटर सड़कें बनेगी, जिस पर करीब 101 करोड़ रुपये की लागत आएगी। मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने बताया कि उक्त सड़क निर्माण कार्य महागामा क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
इससे न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि क्षेत्र के लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के बेहतर अवसर भी उपलब्ध होंगे। ग्रामीणों को अब खराब सड़कों की समस्या से राहत मिलेगी और समय की भी बचत होगी।
उन्होंने आगे बताया कि सरकार का लक्ष्य गांव-गांव तक बेहतर बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना है। इस दिशा में यह परियोजना एक महत्वपूर्ण कदम है।
स्थानीय लोगों ने भी इस पहल का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होकर समय पर पूरा होगा। इस परियोजना से महागामा क्षेत्र के कई गांव सीधे तौर पर लाभान्वित होंगे और क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी।