Madan Rathore Clears the Air on BJP District Presidents List Takes a Dig at Congress
BREAKING
'हिंदू लड़कियां नंगे होकर पैसा कमाएंगी...' अनिरुद्धाचार्य और प्रेमानंद के बाद अब साध्वी ऋतंभरा के वीडियो पर विवाद, यहां पूरा बयान सुनिए उपराष्ट्रपति के चुनाव की घोषणा; इलेक्शन कमीशन ने जारी किया पूरा शेड्यूल, इस तारीख को वोटिंग, देश का अगला उपराष्ट्रपति कौन? CM नीतीश कुमार का एक और बड़ा ऐलान; बिहार में शिक्षा विभाग के इन कर्मियों का मानदेय दोगुना किया, चुनाव से पहले फैसला सस्ता हुआ LPG सिलेंडर; आज 1 अगस्त से घट गई इतनी कीमत, जानिए इस राहत के बाद अब जेब से कितने रुपये खर्च करने होंगे ट्रंप ने बदला अपना फैसला; भारत पर 25% टैरिफ 7 दिन टाला, आज 1 अगस्त से लागू होना था, पाकिस्तान पर 19% टैरिफ लगाया

भाजपा जिला अध्यक्षों की सूची पर MADAN RATHORE का बड़ा बयान , कांग्रेस पर कसा तंज!

Madan Rathore Clears the Air on BJP District Presidents List Takes a Dig at Congress

Madan Rathore Clears the Air on BJP District Presidents List Takes a Dig at Congress

जयपुर, 6 जनवरी: Rathore Denies Rift Over BJP List: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने जिला अध्यक्षों के नामों को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि सूची में किसी भी प्रकार का टकराव नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा संगठन में हर काम पूरी सहमति और विचार-विमर्श के बाद ही किया जाता है।

कांग्रेस पर साधा निशाना
बांसवाड़ा में कांग्रेस के आंदोलन पर प्रतिक्रिया देते हुए मदन राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस के लोग अब अपना राजनीतिक आधार खोजने में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा, "कांग्रेस से जो नेता भाजपा में आए हैं, उन्होंने सोच-समझकर यह कदम उठाया है। भाजपा में उन्हें पार्टी का पूर्ण सदस्य समझा जाता है और उन्हें पूरा सम्मान दिया जाएगा।"

जिला अध्यक्षों की सूची पर चर्चा जारी
जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के बीच जिला अध्यक्षों के नामों को लेकर चर्चा हुई। इस बैठक में संगठन चुनाव के प्रदेश संयोजक नारायण पंचारिया भी मौजूद रहे। करीब 24 जिलों के अध्यक्षों के नामों को अंतिम रूप देने के लिए गहन चर्चा की गई है।

10 जनवरी तक जारी हो सकती है सूची
सूत्रों के मुताबिक, भाजपा जिला अध्यक्षों के नामों की सूची 10 जनवरी तक जारी होने की संभावना है। इससे पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नारायण पंचारिया को फोन कर सूची को जल्द से जल्द अंतिम रूप देने के निर्देश दिए थे।

7 जनवरी को दिल्ली में होगी बड़ी बैठक
भाजपा की इस संबंध में एक अहम बैठक 7 जनवरी को दिल्ली में होने जा रही है। इस बैठक में जिला अध्यक्षों के नामों पर अंतिम मुहर लगने की उम्मीद है। वहीं, मंडल अध्यक्षों के नामों की घोषणाएं भी शुरू हो चुकी हैं। जयपुर में आज शाम तक मंडल अध्यक्षों के नामों की घोषणा होने की संभावना जताई जा रही है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के इस बयान से स्पष्ट है कि पार्टी संगठन में हर निर्णय आपसी सहमति से लिया जा रहा है। वहीं, कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने भाजपा की मजबूती का भरोसा जताया। अब सभी की नजरें आगामी बैठकों और जिला अध्यक्षों की सूची पर टिकी हैं।