Luteri Dulhan Arrest: 3 साल में 20 शादी, लुटेरी दुल्हन की गजब कहानी; सुहागरात से पहले जेवर समेट फुर्र हो जाती

3 साल में 20 शादी, लुटेरी दुल्हन की गजब कहानी; सुहागरात से पहले जेवर समेट फुर्र हो जाती, गिरोह में फेक माता-पिता और पंडित शामिल

Luteri Dulhan 20 Marriages in 3 Years Arrested By UP Police

Luteri Dulhan 20 Marriages in 3 Years Arrested By UP Police

Luteri Dulhan Arrest: आज देश में चल क्या रहा है, किस तरह का ट्रेंड सेट हो रहा है। यह देखकर हैरानी हो रही है। एक तरफ जहां नवविवाहित दुल्हनें अपने पति की हत्या कर दे रहीं हैं तो दूसरी ओर कुछ ऐसी दुल्हनें भी हैं जो शादी के बाद जेवर लेकर भाग जा रहीं हैं। अभी हाल ही में मध्य प्रदेश में एक लुटेरी दुल्हन को पुलिस ने पकड़ा था। वहीं अब उत्तर प्रदेश में प्रयागराज पुलिस ने एक और लुटेरी दुल्हन को धर दबोचा है। और सिर्फ दुल्हन ही नहीं पूरे के पूरे गिरोह को पुलिस ने पकड़ने में सफलता हासिल की है।

दुल्हन है या कोई डॉन है... VIDEO; जयमाल स्टेज पर ऐसा खतरनाक अंदाज दिखाया, दूल्हा तक सहम गया

पुलिस ने जब इस लुटेरी दुल्हन और इसके गिरोह के बारे में खुलासा किया तो हर कोई हैरान रह गया। लुटेरी दुल्हन का तो कारनामा ऐसा है कि आप जब पूरी कहानी जानेंगे तो दांतों तले उंगली दबा लेंगे। मिली जानकारी के अनुसार, इस लुटेरी दुल्हन ने लगभग 3 साल में 20 बार शादी रचाई। अलग-अलग दूल्हे इस दुल्हन की जद में आते चले गए। बताया जाता है कि, इस लुटेरी दुल्हन ने सिर्फ हिन्दू युवकों को ही अपना निशाना नहीं बनाया बल्कि इसने मुस्लिम युवकों को भी शिकार बनाया। इसने 12 से ज्यादा विवाह और 6 से अधिक निकाह किए।

सुहागरात पर दुल्हन की अजीब डिमांड सुन दूल्हे के उड़े होश, पेचीदा हो गया मामला

लुटेरी दुल्हन के गिरोह में विवाह कराने वाले फर्जी पंडित से लेकर निकाह कराने वाले फर्जी मौलवी भी शामिल थे। यही नहीं गिरोह में दुल्हन के कन्या दान के लिए फर्जी माता-पिता भी रखे गए थे। ताकि शादी में जब जैसी जिस तरह की जरूरत हो। वो काम आसानी से कर लिया जाये और उसमें कोई रुकावट न आए। इससे किसी को भी इस दुल्हन पर शक भी नहीं होता था। इस तरह इस गिरोह ने यूपी, हरियाणा से लेकर राजस्थान और मध्य प्रदेश तक हिंदू और मुस्लिम दूल्हों को शिकार बनाया।

25 बार शादी, सभी दूल्हों को लूटकर भागी; इस 'लुटेरी दुल्हन' को अब दबोच पाई पुलिस, इस तरह जाल बिछाया तो फंस गई, पढ़ें खबर

सुहागरात से पहले जेवर समेट फुर्र हो जाती

बताया जाता है कि, जब शादी हो जाती थी तब यह दुल्हन अपना काम शुरू करती थी कि कब दूल्हे और सभी लोगों को चकमा दिया जाये और जेवर लेकर फरार हुआ जाये। कभी ये दुल्हन शादी के बाद विदाई के वक्त माल समेटकर फरार हो जाती थी। तो वहीं यदि इसे उस समय मौका नहीं मिलता था तो फिर यह दूल्हे के साथ ससुराल जाती और सुहागरात मनाने से ठीक पहले गहने जेवर समेटकर भाग जाती थी। यह भी बताया जाता है कि जब शादी के बाद विदाई और सुहागरात के वक्त यह नहीं भाग पाई तो ऐसे में इसके फर्जी माता पिता का किरदार निभाने वाले जालसाज ससुराल आते थे और विदाई करा ले जाते थे।

70 साल लिव-इन में रहने के बाद बुजुर्ग जोड़े ने की शादी; 95 साल का दूल्हा और 90 साल की दुल्हन, दोनों के 8 बच्चे, पोते भी थिरक उठे

200 साल पुराना कंडोम म्यूजियम में रखा गया; देखने के लिए दौड़े जा रहे लोग, कंडोम पर कामुक तस्वीर भी प्रिंट, जानिए कंडोम का इतिहास