सुहागरात के कमरे की तरह ट्रेन के AC केबिन को सजाया; VIDEO सामने आने पर रेलवे का बड़ा एक्शन, जारी किया यह बयान

Couple Decorate Train First AC Coach Cabin like Suhagrat

Couple Decorate Train First AC Coach Cabin like Suhagrat Viral Video

Train AC Cabin Decorate Video: ट्रेन के फर्स्ट AC कोच के एक पूरे केबिन को सुहागरात के कमरे की तरह सजाने का मामला सामने आया है. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद जहां लोग चौंक गए तो वहीं रेलवे ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए बड़ी कार्रवाई कर दी. रेलवे प्रशासन ने ट्रेन के संबंधित TC (टिकट चेकर) को सस्पेंड कर दिया है और पूरे मामले की विभागीय जांच शुरू की गई है. वहीं ट्रेन के फर्स्ट AC कोच के केबिन को सुहागरात की तरह सजाने वाले डेकोरेटर पर भी रेलवे एक्ट के नियमों के तहत मामला दर्ज किया गया है. रेलवे का कहना है कि आगे जांच के आधार पर जिम्मेदारों पर उचित कार्रवाई की जायेगी.

सुहागरात पर दुल्हन ने चाकू दिखाकर दूल्हे को दी धमकी; बोली- टच किया तो 35 टुकड़ों में मिलोगे, घर की दीवार फांदकर बॉयफ्रेंड संग भागी

ट्रेन में सफर कर रहे कपल ने सजवाया केबिन

जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला 6 जुलाई 2026 का है. जब ट्रेन संख्या 11002 नंदीग्राम एक्सप्रेस में सफर कर रहे एक कपल ने फर्स्ट AC कोच के अपने बुक किए केबिन को सुहागरात के कमरे की तरह सजवाने का कदम उठाया. कपल ट्रेन में रोमांटिक माहौल बनाते हुए यात्रा करना चाहता था. इसके लिए उसने एक निजी डेकोरेटर कंपनी को ऑनलाइन बुक किया. जिसके बाद एक स्टेशन पर जब ट्रेन रुकी तो वहां से डेकोरेटर ने ट्रेन के भीतर जाकर कपल के पूरे केबिन को सुहागरात के कमरे की तरह सजाया. केबिन में तरह-तरह के फूलों और सजावटी सामानों से केबिन की सजावट की गई. केबिन में सुहागरात की सेज बनाई गई.

सुहागरात पर दुल्हन का वर्जिनिटी टेस्ट; युवती को अमानवीय तरीके से किया पीड़ित, गलत तरीके अपनाए, ससुराल वालों पर अब केस दर्ज

वीडियो बनाकर किया शेयर

फर्स्ट AC कोच के केबिन को सुहागरात के कमरे की तरह सजाने के बाद उसका वीडियो भी बनाया गया और उसे सोशल मीडिया पर शेयर किया गया. वहीं वीडियो सामने आने के बाद इस पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया. सोशल मीडिया पर लोग पूछने लगे कि ट्रेन में इस सबकी भी इजाजत है. वीडियो तेजी से वायरल होने के बाद रेलवे प्रशासन भी हरकत में आ गया. रेलवे ने इस मामले को नियमों की अनदेखी और सुरक्षा मानकों का गंभीर उल्लंघन माना है और इस मामले में तत्काल करवाई करते हुए TC को सस्पेंड किया गया है.   साथ ही पूरे मामले की विस्तृत विभागीय जांच का आदेश दिया गया है.

75 की उम्र में शादी, सुहागरात के बाद मौत; बुजुर्ग ने 35 साल की महिला से शादी रचाई, हमसफर मिलने की खुशी आखिरी साबित हुई

साउथ सेंट्रल रेलवे ने जारी किया बयान

साउथ सेंट्रल रेलवे ने संबंध में आधिकारिक बयान जारी किया है. साउथ सेंट्रल रेलवे का कहना है कि कपल ने एक निजी डेकोरेटर से फर्स्ट AC कोच के केबिन को डेकोरेट करवाया और गंभीर लापरवाही व सुरक्षा चूक है. कपल ने ऑनलाइन डेकोरेटर बुलाकर नियमों को ताक पर रखा और उसे बिना अनुमति कोच में प्रवेश दिया गया. दरअसल रेलवे ने कहा, ''6/7/26 को ट्रेन नंबर 11002 नंदीग्राम एक्सप्रेस में सफर कर रहे एक कपल ने अपने 1st AC कूपे को डेकोरेट करने के लिए प्राइवेट तौर पर एक डेकोरेटर को ऑनलाइन हायर किया था.''

रेलवे के अनुसार, ''जालना स्टेशन पर कोच में डेकोरेटर की एंट्री बिना इजाज़त के हुई थी और इसे एक गंभीर गलती माना जा रहा है। संबंधित स्टाफ मेंबर को सस्पेंड कर दिया गया है, और डिटेल्ड डिपार्टमेंटल जांच के आदेश दिए गए हैं, जांच के नतीजों के आधार पर सही कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा, डेकोरेटर पर रेलवे एक्ट के मौजूदा नियमों के तहत ट्रेन में बिना इजाज़त एंट्री, बिना टिकट सफर करने और बिना इजाज़त घुसने का मामला दर्ज किया गया है.'' बता दें कि इस पूरे मामले को लेकर सोशल मीडिया पर लोग बंटे हुए नजर आये हैं. किसी ने इस मामले पर रेलवे से एक्शन लेने को कहा तो किसी ने कपल के पक्ष में अपनी बात कही. वहीं लोगों ने रेलवे पर तंज कसा की ये सर्विस कबसे शुरू कर दी.

Train AC Cabin like Suhagrat

ये रहा वीडियो