साहिबगंज में पत्नी की हत्या: गंगा किनारे बुलाकर चाकू से वार, आरोपी पति गिरफ्तार
Lured to Ganges Bank and Stabbed
उधवा (साहिबगंज)। Lured to Ganges Bank and Stabbed, राधानगर थाना क्षेत्र की पूर्वी प्राणपुर पंचायत के साहेबटोला गांव की सनतारा बीबी की हत्या मामले में पुलिस ने उसके पति राहुल शेख को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। उसे सोमवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
राजमहल एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि आरोपित राहुल शेख ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि उसने अपनी पत्नी की हत्या की है। उसने बताया कि 31 मार्च की रात को पति ने अपनी पत्नी को गंगा नदी किनारे पर बुलाया जहां वह उसके गले पर चाकू से वार कर दिया।
फिर बाद में उसे गंगा नदी में पानी में डूबोकर मार डाला। घटना को अंजाम देकर वह वह घर आया तथा यह जानने के बाद कि उसके खिलाफ मामला दर्ज हुआ है वह जहां तहां छिपता रहा।
पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए वरीय अधिकारी के निर्देश पर छापामारी टीम का गठन किया था, जिसमें उनके अलावा पुलिस इंस्पेक्टर राजीव रंजन, थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज, थाना प्रभारी राजमहल हसनैन अंसारी, सब इंस्पेक्टर पंकज दुबे को शामिल किया गया था।
छापामारी टीम ने उसके मोबाइल लोकेशन के आधार पर रविवार को उसके गुप्त ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू को भी बरामद कर लिया है। पूर्वी प्राणपुर के साहेबटोला गांव में गंगा नदी तट पर गुरुवार को संदिग्ध अवस्था में सनतारा बीबी का शव बरामद किया गया था।
महिला की शादी करीब नौ वर्ष पूर्व थाना क्षेत्र के डकैत टोला गांव के राहुल शेख से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वालों द्वारा दहेज को लेकर महिला को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। दंपती का एक पांच साल का पुत्र भी है। युवक का किसी लड़की से प्रेम संबंध था।
इसे लेकर पति पत्नी में दूरियां बढ़ गई थी। उधर, पति को भी पत्नी का किसी के साथ कथित संबंध को लेकर शक था। इसी वजह से हत्या की घटना को अंजाम दिया। इस मौके पर पुलिस इंस्पेक्टर राजीव रंजन, थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज तथा राजमहल थाना प्रभारी हसनैन अंसारी एवं अन्य मौजूद थे।