लखनऊ नगर निगम: अब घर बैठे बुक करें 'कल्याण मंडप'; महापौर ने 456 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण

लखनऊ नगर निगम: अब घर बैठे बुक करें 'कल्याण मंडप'; महापौर ने 456 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण

Lucknow Municipal Corporation

Lucknow Municipal Corporation

लखनऊ। महापौर सुषमा खर्कवाल ने 2962.60 लाख की 456 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करने के साथ ही कल्याण मंडपों एवं सामुदायिक केंद्रों की आनलाइन बुकिंग पोर्टल का भी शुभारंभ किया।

महापौर ने कहा कि लखनऊ एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक नगरी होने के साथ-साथ तेजी से विकसित होता आधुनिक शहर भी है। ऐसे में हमारी जिम्मेदारी है कि हम विकास और विरासत के बीच संतुलन बनाए रखें।

इस अवसर पर पार्षदों के अलावा नगर आयुक्त गौरव कुमार समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। महापौर ने बताया कि कल्याण मंडपों और सामुदायिक केंद्रों के लिए शुल्क भी निर्धारित किए जा चुके हैं।

इसमें महानगर, जियामऊ, मानसरोवर, विकास नगर, आनंद नगर, सरस्वती नगर, लालबंगला, नरही, गणेशगंज, सरोजनीनगर आदि शामिल हैं। कल्याण मंडपम की आनलाइन बुकिंग के लिए नगर निगम लखनऊ की वेबसाइट https://lmc.up.nic.in/ पर आवेदन करें।

यह है किराया

  • महानगर कल्याण मंडप एवं सामुदायिक केंद्र- 90,720
  • सामुदायिक केंद्र, बरोलिया डालीगंज – 4,130
  • जियामऊ कल्याण मंडप एवं सामुदायिक केंद्र - 63,924
  • बाबू बनारसी दास सामुदायिक केंद्र – 9,800
  • लालकुआ कल्याण मंडप एवं सामुदायिक केंद्र – 7,000
  • गणेशगंज कल्याण मंडप एवं सामुदायिक केंद्र – 8,260
  • नरही कल्याण मंडप एवं सामुदायिक केंद्र – 8,260
  • विकास नगर कल्याण मंडप एवं सामुदायिक केंद्र – 82,600
  • सामुदायिक केंद्र, सेक्टर-4, विकास नगर –41,300
  • मानसरोवर कल्याण मंडप एवं सामुदायिक केंद्र – 1,23,900
  • आनंद नगर कल्याण मंडप एवं सामुदायिक केंद्र –15,400
  • सरस्वती कल्याण मंडप एवं सामुदायिक केंद्र – 16,520
  • डीएचपी फ्लैट – 248 प्रति रूम प्रति दिन
  • गौरी बाजार कल्याण मंडप, सरोजनी नगर – 21,000
  • माधव कल्याण मंडप एवं सामुदायिक केंद्र – 8,012
  • केशव कल्याण मंडप एवं सामुदायिक केंद्र – 8,012