LPG cylinder caught fire in Narnaul

नारनौल में एलपीजी सिलेंडर में लगी आग, व्यक्ति झुलसा, घर का सामान भी स्वाहा

Narnaul-Fire

LPG cylinder caught fire in Narnaul

LPG cylinder caught fire in Narnaul : नारनौल। नारनौल शहर (Narnaul City) के मोहल्ला दया नगर में गैस सिलेंडर (Gas Cylinder) सप्लाई करने वाले व्यक्ति के घर में रखे सिलेंडरों में से एक सिलेंडर में आग लग गई। हादसे में सिलेंडर सप्लाई करने वाला व्यक्ति बुरी तरह झुलस गया। वहीं आग से घर में खड़ी स्कूटी और अन्य सामान भी जल गया। बाद में मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया।

झुलसा व्यक्ति गैस सिलेंडर सप्लाई का काम करता था / The scorched person used to work as a gas cylinder supply

नारनौल शहर के मोहल्ला दया नगर निवासी जगदीश कुमार (Jagdish Kumar) भारत गैस एजेंसी के सिलेंडर सप्लाई का कार्य करता है। सुबह करीब 8 बजे घर में अपने गैस चूल्हे पर खाना बना रहा था। इस दौरान सिलेंडर सप्लाई के लिए रखे अन्य सिलेंडर में से एक सिलेंडर लीक था। जिससे उस सिलेंडर से घर में आग लग गई। सप्लाई करने वाले व्यक्ति जगदीश (Jagdish) ने जब सिलेंडर में लगी आग बुझाने की कोशिश की तो वह भी उसकी चपेट में आ गया।

फायर ब्रिगेड ने आधे घंटे में काबू पाया / The fire brigade got it under control in half an hour

आग बढ़ गई और घर में खड़ी स्कूटी व अन्य सामान भी जल गया। जिसके बाद आस-पड़ोस के लोगों ने आकर आग बुझाना शुरू किया। वहीं इसकी सूचना दमकल को दी। मौके पर पहुंची दमकल ने करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया (fire under control) तथा अन्य सिलेंडरों को भी बाहर निकाला।

झुलसे व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया / Scorched person admitted to hospital

आग लगने से जगदीश (Jagdish) बुरी तरह झुलस गया। जिसको बाद में एंबुलेंस की सहायता से नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आग के कारण उसका मुंह, गर्दन, हाथ और पैर आदि बुरी तरह से झुलस गए हैं। चिकित्सकों ने उसको उपचार के लिए नागरिक अस्पताल  (Civil Hospiatl) में भर्ती कर लिया।

ये भी पढ़ें ...

 

ये भी पढ़ें ...