एलएलएम छात्र ने यूनिवर्सिटी अधिकारियों पर लगाया मानसिक प्रताड़ना का आरोप

एलएलएम छात्र ने यूनिवर्सिटी अधिकारियों पर लगाया मानसिक प्रताड़ना का आरोप

LLM Student Alleges Mental Harassment

LLM Student Alleges Mental Harassment

स्थायी लोक अदालत | मोहाली: LLM Student Alleges Mental Harassment: एमिटी यूनिवर्सिटी, मोहाली में एलएलएम कॉर्पोरेट लॉ (2025-26 बैच) के छात्र और प्रैक्टिसिंग एडवोकेट अभिषेक मल्होत्रा ने स्थायी लोक अदालत (पब्लिक यूटिलिटी सर्विसेज), सेक्टर-76, एसएएस नगर में यूनिवर्सिटी अधिकारियों के खिलाफ उत्पीड़न, प्रतिशोध और पद का दुरुपयोग का मामला दायर किया है।

मल्होत्रा का आरोप है कि उन्होंने आधिकारिक एलएलएम व्हाट्सएप ग्रुप पर रचनात्मक अकादमिक फीडबैक देने के बाद अमित्य लॉ स्कूल के हेड डॉ. अजयमीत सिंह ने बदले की भावना से उनकी अनिवार्य डिसर्टेशन की सुपरवाइजरी से इनकार कर दिया, धमकियां दीं, ग्रुप से हटा दिया और एक विषय में उनकी अटेंडेंस में फर्जीवाड़ा किया। याचिका में सुप्रीम कोर्ट के फैसले जावेद अख्तर एवं अन्य बनाम जामिया हमदर्द (WP(C) No.15257-58/2006) तथा दिल्ली हाईकोर्ट के सुशांत रोहिल्ला छात्र आत्महत्या मामले का हवाला दिया गया है। साथ ही यूजीसी गाइडलाइंस, न्याय के सिद्धांतों तथा संविधान के अनुच्छेद 14 एवं 21 का उल्लंघन बताया गया है।

मुख्य मांगें: तत्काल वैकल्पिक डिसर्टेशन सुपरवाइजर की नियुक्ति एवं सबमिशन के लिए उचित समय विस्तार; बिना किसी पक्षपात के सेमेस्टर परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करना; अटेंडेंस फर्जीवाड़े की जांच एवं सुधार; डॉ. अजयमीत सिंह के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई; यूजीसी मानकों के अनुसार उचित शिकायत निवारण समिति का गठन; तथा मानसिक प्रताड़ना के लिए 2 लाख रुपये मुआवजा।
स्थायी लोक अदालत ने नोटिस ऑफ मोशन जारी कर दिया है। मामले की अगली सुनवाई 13 मई 2026 को होगी।