'एक पेड़ मां के नाम' अभियान की शुरुआत कर बोले सीएम योगी: जल संरक्षण के लिए लें 5 संकल्प, 'टोंटी चोरों' पर भी साधा निशाना

'एक पेड़ मां के नाम' अभियान की शुरुआत कर बोले सीएम योगी: जल संरक्षण के लिए लें 5 संकल्प, 'टोंटी चोरों' पर भी साधा निशाना

sanskrit-school-UP---2026-06-05T134458

Launching the 'Ek Ped Maa Ke Naam' (A Tree in Mother's Name)

नई दिल्ली/लखनऊ। Launching the 'Ek Ped Maa Ke Naam' (A Tree in Mother's Name)...... सीएम योगी ने शुक्रवार को लखनऊ में पौधरोपण कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने विपक्षियों पर जमकर निशाना साथा। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि सरकार ने हर घर नल योजना को आगे बढ़ाया है, लेकिन कुछ लोग टोंटी चोरी कर लेते हैं या सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाते हैं।

ऐसे में समाज का दायित्व है कि वह ऐसे लोगों को रोके और सार्वजनिक संसाधनों की सुरक्षा सुनिश्चित करे।

सीएम योगी ने कहा कि हम सभी को अधिक से अधिक संख्या में जल संरक्षण कार्यक्रम के साथ जुड़ना है। इसके लिए पांच संकल्प लेना है।

पहला कि हर नागरिक को 'एक पेड़ मां के नाम' पर लगाना चाहिए। दूसरा कि उस पेड़ की जीवन भर रक्षा करना है। तीसरा कि जल संरक्षण को अपने जीवन का हिस्सा बनाना है। चौथा कि सिंगल यूज प्लास्टिक को पूरी तरह से रोकना है, इससे भी पर्यावरण को होने वाले नुकसान को रोका जा सकता है। पांचवां कि प्रकृति के अनुकूल जीवन शैली को अपनाना।

सीएम योगी ने कहा कि हमने जल संरक्षण अभियान को आगे बढ़ाया, लेकिन कोई टोंटी चोरी कर रहा है। कोई टोंटी चलाकर चला रहा है, उसमें से पानी गिर रहा है। ये सभी चीजें हम सभी को रोकनी है। जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण करना है।