Ladies Police Beat Up Girls In Punjab: पंजाब की 'थप्पड़बाज लेडीज पुलिस', पार्क में लड़कियों की पिटाई की
BREAKING
हरियाणा में HCS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी; किस अफसर को अब क्या चार्ज मिला, यहां एक नजर में देख लीजिए पूरी लिस्ट चमत्कार! मौत बस छूकर निकल गई; कलेजा कंपा देगा केरल का यह भयानक वीडियो, कुछ फासले से ट्रक के नीचे कुचलने से बची युवती पाकिस्तान अपना 'सेना मुख्यालय' रावलपिंडी से हटा रहा; भारत की एयर स्ट्राइक का सदमा, यहां नूर खान एयरबेस को भारतीय मिसाइल ने उड़ाया केंद्र सरकार का बहुत बड़ा फेरबदल; 40 IAS और 26 IPS अफसर बदले, चंडीगढ़ आए 3 नए अफसर, जानिए किसका हुआ तबादला? धिक्कार है ऐसी औलाद पर; चांदी के कड़ों के लिए मां की चिता पर लेट गया बेटा, शव लिए खड़े रहे लोग, बोला- नहीं होने दूंगा अंतिम संस्कार

पंजाब की 'थप्पड़बाज लेडीज पुलिस': पार्क में 'अश्लील हरकत' कर रहीं थीं लड़कियां? देखें कैसे की जा रही है पिटाई

Ladies Police Beat Up Girls In Punjab

Ladies Police Beat Up Girls In Punjab

Ladies Police Beat Up Girls In Punjab : पंजाब से पार्क में मौजूद लड़कियों की पिटाई का मामला सामने आया है| आरोप है कि ये लड़कियां पार्क में रहकर 'अश्लील हरकत' कर रहीं थीं| दरअसल, यह पूरा मामला पंजाब के बटाला का बताया जाता है| जहां 'थप्पड़बाज लेडीज पुलिस' की वो तस्वीर देखने को मिली जिसमें लड़कियों पर थप्पड़ बरसाए गए| बटाला पुलिस की दो महिला पुलिसकर्मी पार्क में पहुंची और लड़कियों से पूछताक्ष के दौरान उन्हें थप्पड़ जड़ दिए| इस पूरे मामले का वीडियो भी सामने आया है जो कि सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है|

घरवालों से बात कराने को कहा

बताते हैं कि, महिला पुलिसकर्मियों के पार्क में पहुंचने पर कई लडकियां और लड़के साथ में मिले| जिसके बाद इन महिला पुलिसकर्मियों द्वारा इन सभी से पूछताक्ष शुरू कर दी गई और इनसे इनके घरवालों से बात कराने को कहा गया| बताया जाता है कि, इस दौरान लड़कियों ने भी अपनी सफाई दी और कुछ लड़कियों ने घरवालों से बात कराने की बात भी कही| लेकिन महिला पुलिसकर्मियों ने लड़कियों पर हाथ उठा दिया| महिला पुलिसकर्मियों के हाथ उठाने वाले कृत्य की अब घोर निंदा हो रहीं है| लोगों का कहना है कि लड़कियों को कायदे से समझाया भी जा सकता था| मारने का यह कौन सा कानून है?

महिला पुलिसकर्मियों का क्या कहना?

वहीं, महिला पुलिसकर्मियों का कहना है कि बीते कई दिनों से लोगों द्वारा शिकायत मिल रही थी कि पार्क जैसी सार्वजनिक जगह पर स्कूल-कॉलेज और कोचिंग के बहाने लड़के-लड़कियां आते हैं और यहां आकर टाइम पास करते हैं| उनके द्वारा पार्क में अश्लील हरकतें की जाती हैं| महिला पुलिसकर्मियों ने बताया कि इसी के चलते पार्क में अचानक रेड मारी गई और लड़के-लड़कियों को पकड़ा गया|

एसएसपी ने लिया एक्शन

इधर, लड़कियों को मारते हुए महिला पुलिसकर्मियों की वीडियो वायरल होने और उसपर हो रही निंदा को देखते हुए बटाला एसएसपी ने बड़ा एक्शन लिया है| @BatalaPolice की तरफ से एक ट्वीट करते हुए कहा गया- मामले में संज्ञान लेने के बाद संबंधित पुलिस कर्मचारियों स्थानांतरित कर दिया गया है और पूरे मामले के लिए विभागीय पूछताछ शुरू कर दी गई है। पुलिस बल में किसी भी तरह की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

दुल्हन के लुटेरे: पंजाब में फोटोशूट के बीच से दुल्हन को उठा ले गए युवक, मौके पर मचा हड़कंप