इंडिया गठबंधन से कुरुक्षेत्र लोकसभा के आम आदमी पार्टी से प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता और कांग्रेस के राष्ट्रीय महामंत्री चौधरी रणदीप सुरजेवाला ने चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया

इंडिया गठबंधन से कुरुक्षेत्र लोकसभा के आम आदमी पार्टी से प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता और कांग्रेस के राष्ट्रीय महामंत्री चौधरी रणदीप सुरजेवाला ने चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया

Lok Sabha Election 2024

Lok Sabha Election 2024

भाजपा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज भी हड़ताल पर चले जाते हैं, इनको जनता की सुविधाओं से कोई मतलब नहीं: डॉ सुशील गुप्ता

संख्या के बल पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पलट रही भाजपा: डॉ सुशील गुप्ता

हरियाणा में सभी 10 लोकसभा सीटों पर जीतेगा इंडिया गठबंधन: डॉ. सुशील गुप्ता

हर वार्ड और गांव तक पहुंच कार्यकर्ता: रणदीप सुरजेवाला

पिछले 10 साल से भाजपा की सरकार से क्षेत्र को नुकसान हुआ : रणदीप सुरजेवाला

किसानों को खालिस्तानी और आतंकवादी बोलने वाले आपकी वोट के हकदार नहीं: रणदीप सुरजेवाला

गुहला चिका/कैथल, 10 मार्चLok Sabha Election 2024: आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष और कुरुक्षेत्र लोकसभा से "इंडिया" गठबंधन के तहत आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी डॉ . सुशील गुप्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महामंत्री चौधरी रणदीप सुरजेवाला ने अग्रवाल धर्मशाला में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। इसके बाद कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। 

डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि लोकतंत्र को बचाने के लिए इंडिया गठबंधन बना है। भाजपा सरकार आम आदमी पार्टी को खत्म करना चाहती थी, लेकिन आम आदमी पार्टी का नेतृत्व ने हमेशा भाजपा के जुल्मों के खिलाफ लड़ता रहा, वहीं कांग्रेस भी लगातार संघर्ष करती रही। भाजपा निष्पक्ष चुनाव कराने के पक्ष में नहीं है। जब सारा देश ईवीएम मशीन में सेटिंग की बात करने लगा तो सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयुक्त की नियुक्ति के लिए तीन लोगों का पैनल बनाया।  जिसमें प्रधानमंत्री, नेता प्रतिपक्ष और सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायधीश का नाम था। लेकिन भाजपा ने संख्या के बल पर उस फैसले को पलट दिया और कानून बनाया कि चुनाव आयुक्त की प्रधानमंत्री, एक उनका मंत्री और नेता प्रतिपक्ष करेगा। यानी कि दो तिहाई बहुमत भाजपा का होगा और एक तिहाई विपक्ष का। 

उन्होंने कहा कि भाजपा ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव में वोटों की चोरी की जिसकी वीडियो पूरे देश ने देखी। जिसके बाद अरविंद केजरीवाल सुप्रीम कोर्ट गए और इंडिया गठबंधन की पहली जीत हुई। भाजपा सरकार खेलो इंडिया, स्टार्टप इंडिया और मेक इन इंडिया जैसे नारे देती थी, लेकिन जब से इंडिया गठबंधन बना है तब से हर जगह से भाजपा इंडिया शब्द को हटाने पर लग गई। लेकिन इंडिया नाम कहां कहां से हटाएंगे। क्योंकि अंत में इंडिया ही जीतेगा। जब खबरें आती थी कि इंडिया गठबंधन नहीं बनेगा तो भाजपा वालों के चेहरे खिलते थे लेकिन जब इंडिया गठबंधन बना है तब से भाजपा घबराई हुई है, क्योंकि इस बार पीएम मोदी की विदाई तय है। जब इस विदाई तय की बात आई तो इन्होंने अरविंद केजरीवाल को ईडी के नोटिस भेजने शुरु कर दिए, ताकि गठबंधन टूट जाए। लेकिन अरविंद केजरीवाल इन गीदड़ भभकियों से नहीं डरे और कहा कि हम मजबूती के साथ गठबंधन के धर्म को निभाएंगे। क्योंकि ये देश के लोकतंत्र का सवाल है। 

उन्होंने कहा कि मैं प्रधानमंत्री मोदी और सीएम खट्टर को बताना चाहता हूं कि हरियाणा में इंडिया गठबंधन  सभी 10 लोकसभा सीटें जीतेगा और धर्मनगरी कुरुक्षेत्र से इसकी शुरूआत होगी और इस जीत का आगाज पूरे भारत में जाएगा। कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र के लोग नायब सैनी को गायब सैनी कह रहे हैं। नायब सैनी कहते हैं कि वो महीने में 5,6 दिन कुरुक्षेत्र में रहते थे, लेकिन मैं बताना चाहता हूं कि वो कुरुक्षेत्र में बैठकर कहीं ढोकले खाते होंगे लेकिन गांव में नहीं गए। यदि गांव में गए होते तो तो गांव की सड़कें टूटी नहीं होती,  गांव में नशे का कारोबार नहीं बढ़ता और गांव के किसानों पर गोलियां चलाने की हिम्मत नहीं होती। 

उन्होंने कहा कि इस सरकार में हर वर्ग हड़ताल पर है। भाजपा के स्वास्थ्य मंत्री खुद हड़ताल पर चले जाते हैं। जनता की सुविधाओं से इनको कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा कि सीएम खट्टर ने किसानों की जड़ चीन में बताई थी, मैंने कहा था ये किसान तो यहीं के हैं आप अपनी जड़ देखलो। भाजपा की तानाशाह सरकार किसानों पर आंसू गैस के गोले छोड़े रही है और किसानों पर गोलियां चला रही है। पीएम मोदी ने किसानों से एमएसपी का वादा किया था और बाद में पलट गए। किसान सवा साल बॉर्डर पर बैठे थे, जहां 750 से ज्यादा किसानों ने शहादत दी थी। तब पीएम मोदी ने माफी मांग कर वो कृषि कानून वापस लिए थे। अब वो वादा याद दिलाने के लिए किसान जाना चाहते हैं तो खट्टर सरकार किसानों को रोक रही है। जबकि किसानों को रोकने का हरियाणा सरकार का कोई हक नहीं है। सीएम खट्टर ने हरियाणा के लोगों को पंजाब और दिल्ली दोनों तरफ से बंधक बना लिया है। जबकि संविधान में सबको शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने का अधिकार है। खट्टर सरकार किसानों से वो अधिकार छीनना चाहती है।

उन्होंने कहा कि बेरोजगारी के कारण हरियाणा में निरंतर अपराध बढ़ता जा रहा है। मुख्यमंत्री खट्टर से हरियाणा को अपराध की भट्टी में झोंक दिया है। उन्होंने कहा की यहां के सांसद नायब सैनी नहीं गायब सैनी हैं। उन्होंने कभी कुरुक्षेत्र लोकसभा के 9 हलकों की आवाज संसद में नहीं उठाई। न वे कभी गांव में जाते और न ही यहां की जनता की आवाज उठाते। 

उन्होंने कहा कि वक्त आ गया है कि हमें कुरुक्षेत्र लोकसभा का विकास करना है। पेहवा में, शाहाबाद में, थानेसर में, लाडवा में विकास कार्य करवाने हैं। यहां की जनता की आवाज लोकसभा तक उठाने का काम करूंगा। मेरा गांव कुरुक्षेत्र से आधे घंटे की दूरी पर जींद जिले में शामलो कलां है। कुरुक्षेत्र में भी मेरा घर है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि नायब सैनी की तरह गायब नहीं रहूंगा, हर दुख सुख की घड़ी में आपके बीच रहकर जनसेवा करूंगा।

उन्होंने कहा कि आज लोकतंत्र बचाने की लड़ाई है। देश को बचाने की लड़ाई है। इंडिया गठबंधन जनता के साथ मिलकर लोकतंत्र और संविधान को बचाने की लड़ाई लड़ेगा। आप और हम मिलकर जीतोड़ मेहनत करेंगे और जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का काम करेंगे। जनता भी बदलाव चाहती है। उन्होंने कहा की मैं आपको बता देना चाहता हूं अरविंद केजरीवाल ने मुझे सिखाया है या तो जनता से डरना है और या भगवान से डरना है। संसद में कुरुक्षेत्र की आवाज गूंजेगी।

चौधरी रणदीप सुरजेवाला ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव की घोषणा 15 मार्च तक हो जाएगी। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने इंडिया गठबंधन तहत अपने साझे उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। इसलिए आज से ही इंडिया गठबंधन के सभी कार्यकर्ताओं को हर गांव और हर वार्ड तक पहुंचना है। इसके अलावा बूथ कमेटियों, बूथ के अंदर और बाहर बैठने वालों की पहचान करनी शुरू करनी है। ये चुनाव जितना डॉ. सुशील गुप्ता का है उतना ही रणदीप सुरजेवाला और हर कार्यकर्ता का है। हमारे उम्मीदवार को बड़े मार्जिन से इलाके से जीताने का कर्तव्य हर कार्यकर्ता का है। 

उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल से हरियाणा और केन्द्र आम आदमी पार्टी की सरकार है, लेकिन इस हलके और जिले के लिए कुछ नहीं किया। मुख्यमंत्री खट्टर ने कहा था कि कैथल में मेडिकल कॉलेज बनाएंगे, लेकिन 10 साल हो गए उस जमीन का भी नहीं पता जहां मेडिकल कॉलेज बनेगा। पिछले 10 सालों से हम लोकसभा चुनाव हार रहे हैं जिसका नुकसान क्षेत्र को हुआ है। इसलिए अबकी बार हरियाणा में लोकसभा की सभी 10 सीटों पर इंडिया गठबंधन पूर्ण बहुमत से जीतेगा। उन्होंने कहा कि डॉ सुशील गुप्ता बहुत अच्छे आदमी हैं। मैं विश्वास दिलाता हूं कि क्षेत्र का के विकास में कभी कोई कमी नहीं छोड़ेंगे। 

उन्होंने कहा कि जो किसानों को खालिस्तानी और आतंकवादी बोलते हैं वो आपकी वोट के हकदार नहीं हैं। हमारा झगड़ा नायब सैनी से नहीं भाजपा और जजपा की उस विचारधारा से जो किसानों को उग्रवादी बोलते हैं। इस प्रजातंत्र में भाजपा सरकार ने किसानों के रास्ते में कीलें ठोक रखी हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पूरे हरियाणा और देश में जाति और धर्म का जहर घोल दिया है। जाति पूछने वाला कभी काम नहीं करता और काम करने वाला कभी जाति नहीं पूछता। उन्होंने कहा कि ये एक व्यक्ति का चुनाव नहीं है, अपने हरियाणा और देश की तस्वीर बदलने के लिए सबको मेहनत करनी पड़ेगी। जब तक हम इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार को जिताकर संसद में नहीं भेज देते तब तक हमें एक चौकीदार की तरह पहरा देना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि हमारा लक्ष्य केवल एक है वो है चुनाव जीतना और डॉ. सुशील गुप्ता के कम से कम समय लगाए बगैर जीतना है।

यह पढ़ें:

सावधान! घर में अकेले रह रहे दंपति को निशाना बना रहे लुटेरे

Panchkula: बीजेपी सरकार ने जिले  के हर गावं में सामुदायिक केद्र बनवाए: ज्ञानचंद गुप्ता

पंचकूला नाइट क्लब में  सीएम फ्लाइंग टीम ने की रेड, दो मालिक गिरफ्तार