उन्नाव रेप केस में कुलदीप सेंगर को जमानत, विरोध में इंडिया गेट पर धरने पर बैठी पीड़िता को पुलिस ने हटाया

उन्नाव रेप केस में कुलदीप सेंगर को जमानत, विरोध में इंडिया गेट पर धरने पर बैठी पीड़िता को पुलिस ने हटाया

Kuldeep Sengar Granted Bail in Unnao Rape Case

Kuldeep Sengar Granted Bail in Unnao Rape Case

उन्नाव। Kuldeep Sengar Granted Bail in Unnao Rape Case: दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा कुलदीप सिंह सेंगर की सजा को निलंबित करने और सशर्त जमानत पर रिहा करने के निर्देश देने से आहत दुष्कर्म पीड़िता बुधवार को संसद भवन पर धरना देंगी। लेकिन, इससे पहले पीड़िता मंगलवार रात को इंडिया गेट पर धरने देने पहुंच गईं, मगर पुलिस ने उन्हें मौके से हटा दिया है।

दुष्कर्म पीड़ता ने जागरण से बातचीत में कहा कि देश की बेटियां सुरक्षित नहीं है, तीन साल की बच्चियों से दुष्कर्म करके हत्या की जा रही है। देश के हर हिस्से में लड़कियों के साथ दुष्कर्म हो रहा है और अगर इस तरह से दोषी को बरी कर दिया जाएगा तो ऐसा कृत्य करने वालों को क्या संदेश जाएगा। दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश को हम सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देंगें।दिल्ली: पुलिस ने 2017 उन्नाव रेप केस की पीड़िता की मां और महिला एक्टिविस्ट योगिता भयाना को इंडिया गेट के पास प्रोटेस्ट वाली जगह से हटा दिया।

यह निर्णय बिल्कुल उचित नहीं है। यह भी कहा कि इस केस में हमारी तरफ से पैरोकार करने वाले को मिली सुरक्षा पहले ही हटा ली गई थी। अब यह फैसला आ गया। ये सब सब एक योजना के तहत किया गया है। जानकारी के अनुसार उन्नाव गैंगरेप केस का पीड़ित परिवार इंडिया गेट पर धरने पर बैठा है. उनके सा एक्टिविस्ट योगिता भयाना भी मौजूद हैं।

क्या बोले दुष्कर्म पीड़िता?

कुलदीप सिंह सेंगर की दिल्ली हाईकोर्ट से सजा निलंबित होने के बाद दुष्कर्म पीड़िता का दर्द छलक कर सामने आ गया है। उसने कहा कि इस निर्णय से उसकी मुश्किलें बढ़ गई है। कुलदीप सिंह सेंगर बाहुबली हैं। उसके परिवार को धमकियां मिलनी शुरू हो गई हैं। परिवार पर खतरा मंडराने लगा है। पिता की हत्या में जेल से छूटकर आए अन्य लोग धमकियां दे रहे हैं। कह रहे है कि अब तो मेरे कुलदीप भइया बाहर आ ही गए हैं, अब एक-एक से निपटा जाएगा।