जानिए निवेशकों के लिए सरकार ने कितना भाव तय किया है और कैसी रह सकती है इस आईपीओ की लिस्टिंग?
BREAKING
यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया आगरा-लखनऊ और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाले लिंक एक्सप्रेसवे का बदला अलाइनमेंट, कैबिनेट ने दी मंजूरी छात्र प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस का पीएम आवास के बाहर विरोध, राहुल गांधी से मिलने पहुंचे केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, कई नेता हिरासत में

जानिए निवेशकों के लिए सरकार ने कितना भाव तय किया है और कैसी रह सकती है इस आईपीओ की लिस्टिंग?

जानिए निवेशकों के लिए सरकार ने कितना भाव तय किया है और कैसी रह सकती है इस आईपीओ की लिस्टिंग?

जानिए निवेशकों के लिए सरकार ने कितना भाव तय किया है और कैसी रह सकती है इस आईपीओ की लिस्टिंग?

नई दिल्ली। सरकार ने जीवन बीमा निगम (एलआइसी) के आइपीओ के माध्यम से एलआइसी में 22.13 करोड़ से अधिक शेयर या 3.5 प्रतिशत हिस्सेदारी बेची है। शेयर बिक्री से सरकार को करीब 20,557 करोड़ रुपये मिले हैं। इससे पहले कंपनी ने आइपीओ (प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम) का इश्यू प्राइस 949 रुपये तय किया है। 

विश्लेषकों का एलआइसी आइपीओ शेयरों की लिस्टिंग पर मिला-जुला रुख है। कुछ को 10 फीसद प्रीमियम लिस्टिंग की उम्मीद है, जबकि अन्य का सुझाव है कि LIC के शेयरों पर स्टॉक मार्केट की शुरुआत के बाद कॉल करें। इससे निवेश में जोखिम कम रहेगा ।

पालिसीधारकों को एक शेयर पर 60 रुपये का डिस्‍काउंट

पालिसीधारकों और खुदरा निवेशकों को क्रमश: 889 रुपये और 904 रुपये के भाव पर शेयर मिले हैं। यानि कि पालिसीधारकों को एक शेयर पर 60 रुपये और खुदरा निवेशकों को 45 रुपये का डिस्काउंट मिला है। 17 मई को एलआइसी शेयर की बाजार में लिस्टिंग होगी।

निवेशकों ने नौ मई तक आवेदन किया

आइपीओ चार मई को खुला था। निवेशकों ने नौ मई तक आवेदन किया। 12 मई को बोली लगाने वालों को शेयर आवंटित किए गए। देश का सबसे बड़ा आइपीओ लगभग तीन गुना सब्सक्रिप्शन के साथ बंद हुआ था। खुदरा और संस्थागत खरीदारों इसे हाथोंहाथ लिया। हालांकि विदेशी निवेशकों ने अधिक उत्साह नहीं दिखाया था।

अब तक के बड़े आइपीओ

एलआइसी 20,557 करोड़ रुपये

पेटीएम 18,300 करोड़ रुपये

कोल इंडिया 15,500 करोड़ रुपये

रिलायंस पावर -11,700 करोड़ रुपये

लिस्टिंग पर स्‍ट्रैटेजी

एक्सिस सिक्योरिटीज के विश्लेषकों ने कहा कि बाजार में उतार-चढ़ाव का असर एलआइसी के लिस्टिंग डे के प्रदर्शन पर पड़ सकता है। वे उम्मीद करते हैं कि एलआइसी छूट के साथ शुरुआत करेगी और निवेशकों को कोई लिस्टिंग फायदा बुक करने की संभावना नहीं है। हालांकि, पॉलिसीधारकों और खुदरा निवेशकों को दी जाने वाली छूट के कारण वे लिस्टिंग पर मामूली लाभ कमा सकते हैं।