Know All About The Moles On Face

चेहरे पर तिल होने का क्या मतलब और वजह ? यहां जानें सबकुछ 

Know All About The Moles On Face

Know All About The Moles On Face

Moles On Face Reason: हमारे शरीर पर तिल होना आम बात है। पर इन तिलों का शरीर पर कहीं भी होने का कोई न कोई कारण और मतलब हो सकता है। कुछ लोगों के चेहरे और शरीर पर जरूर से ज्यादा तिल हो जाते हैं। यह तिल उनकी खूबसूरती को खराब कर सकते हैं। ऐसे में इन तिल (Moles Reasons) के निकलने के पीछे के कारण को पता करना जरूरी है। आज हम आपको बताएंगे कि शरीर और चेहरे पर तिल क्यों निकलते हैं। 

चेहरे पर तिल निकालने के कारण 
1. बतादें कि जो तिल हमारे चेहरे और शरीर पर बनते हैं वे शरीर की कोशिकाओं से ही बनते हैं। उनके पीछे कोई अन्य कारण नहीं होता है। अब आप यह सोच रहे होंगे कि व्यक्ति के तेल अलग रंग और आकार के क्यों होते हैं. तो ऐसे में बता दें कि इसके पीछे भी कारण शरीर के रंग और कोशिकाओं से जुड़ा है। जी हां, रंग और कोशिकाओं के हिसाब से ही व्यक्ति के शरीर में तिल अलग-अलग रूप में दिखाई पड़ते हैं। यदि वैज्ञानिक भाषा में बोला जाए तो तेल मेलानोसाइट्स का कंसंट्रेशन माने जाते हैं। मेलानोसाइट्स एक तरह की कोशिका हैं जो हमारी त्वचा के रंग को निर्धारित करने का काम करती हैं। जब मेलानोसाइट्स कोशिकाएं शरीर के अन्य हिस्से में सही तरीके से नहीं जा पाती तो ये एक जगह इकट्ठा होकर तिल के रूप में नजर आ सकती हैं।

2. यदि इसके अन्य कारणों की बात की जाए तो बता दें कि ज्यादातर लोगों में तिल सूरज की रोशनी के संपर्क में आने से भी हो सकते हैं। बतादें कि मेलानोसाइट्स के बनने के पीछे अल्ट्रावायलेट रेडिएशन एक कैटेलिस्ट के तौर पर काम करती हैं। वहीं ये किरणें चेहरे और शरीर पर तिल बना सकती हैं।

3. कुछ लोगों के तिल शरीर में होने वाले हार्मोनल बदलाव के कारण निकल सकते हैं। बतादें ज्यादातर लोगों के शरीर में ये हार्मोनल बदलाव युवावस्था और प्रेग्नेंसी के दौरान हो सकता है।