Issues should be discussed in elections, BJP is taking politics to lower level: Chauhan
BREAKING
चंडीगढ़ के उद्योगपति एमपी चावला की बड़ी जीत; डा. लाल पैथ लैब से खाली कराया अपना परिसर, कोर्ट के आदेश से कब्जा हटा, पढ़िए चंडीगढ़ के धनास में निकली जगन्नाथ रथ यात्रा; 'महाप्रभु' की जय-जयकार से गूंजा क्षेत्र, भक्ति भाव में झूमते दिखे लोग, गजब उल्लास दिखा 11 लड़कियों से शादी के लिए 1900 लड़कों का आवेदन; इंटरव्यू के बाद 11 सिलेक्ट, लड़कियों की राय ली, घर-रोजगार को देखा गया CM भगवंत मान की आज मैरिज एनिवर्सरी; पत्नी गुरप्रीत कौर ने लिखा- मेरे हमसफ़र को शादी की सालगिरह मुबारक, आप बुलंदियों पर रहें पंजाब में यात्रियों से भरी बस पलटी; कई लोगों की मौत से हाहाकार, कार से टक्कर के बाद हुआ भीषण हादसा, CM मान ने जानकारी ली

Himacha; : चुनाव में मुद्दों पर हो चर्चा, निचले स्तर पर राजनीति को ले जा रही भाजपा: चौहान

Naresh-Chauhan

Issues should be discussed in elections, BJP is taking politics to lower level: Chauhan

Issues should be discussed in elections, BJP is taking politics to lower level: Chauhan : शिमला। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष नरेश चौहान ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी वर्तमान राज्य सरकार के 15 महीने के कार्यकाल में किए गए कार्यों पर चर्चा के लिए तैयार है, जबकि भाजपा नेता राजनीति को निचले स्तर पर ले जा रहे हैं। आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में नरेश चौहान ने कहा कि चुनाव जनता के मुद्दों पर लड़ा जाना चाहिए और वर्तमान राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में दो ऐतिहासिक बजट प्रस्तुत किए हैं। दूध पर न्यूनतम समर्थन मूल्य देने वाला हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य बना है। पहली बार हिमाचल प्रदेश में सेब किलो के आधार पर बिका। राज्य सरकार ने सेब के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर ऐतिहासिक डेढ़ रुपए की बढ़ौतरी करने के साथ-साथ सीए स्टोर का इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने के लिए काम किया और अब अगले सीजऩ से सेब यूनिवर्सल कार्टन में बिकने जा रहा है। 

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष ने कहा कि 18 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को 1500 रुपए प्रतिमाह पेंशन प्रदान करने वाला हिमाचल प्रदेश का पहला राज्य बना है। इसके साथ ही एक हजार से ग्यारह सौ रुपए पेंशन प्राप्त करने वाली प्रदेश की 2.74 लाख महिलाओं को भी 1500 रुपए पेंशन प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि आपदा के दौरान राज्य सरकार ने ऐतिहासिक कार्य किया जबकि भाजपा आपदा के दौरान गुम रही। जब हिमाचल की आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने के लिए विधानसभा में प्रस्ताव लाया गया, तो भाजपा के किसी भी विधायक ने साथ नहीं दिया। पूर्व भाजपा सरकार से वर्तमान राज्य सरकार को खज़़ाना ख़ाली मिलने के बाद मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अनेकों कल्याणकारी योजनाएं लागू कीं। जबकि पिछली भाजपा सरकार का मॉडल केवल मात्र लोन लेने का था, जबकि जयराम ठाकुर डबल इंजन सरकार की बात करते रहे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में पुलिस भर्ती का पेपर बिका और हमीरपुर कर्मचारी अधीनस्थ चयन आयोग में पेपरों की नीलामी होती रही। लेकिन कांग्रेस सरकार ने पेपर माफिया पर शिकंजा कस कर युवाओं को भविष्य सुरक्षित बनाया। 

नरेश चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार का दस वर्षों का कार्यकाल निराशाजनक रहा है और अब भाजपा नेता असली मुद्दों पर बात न करके धर्म और जाति की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोग असली मुद्दों पर चर्चा चाहते हैं। देश की जनता जानना चाहती है कि क्यों अमीर और गरीब के बीच की खाई बढ़ रही है। प्रधानमंत्री के दोस्त एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं, जबकि जनता को पांच किलो आटा देकर अहसान जताया जा रहा है। उन्होंने पूछा कि क्या भाजपा के विकास का यही मॉडल है। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल वर्तमान राज्य सरकार पर नाकामी का आरोप लगा रहें, लेकिन पिछली सरकार में उन्हें भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते हटाया गया। किन परिस्थितियों में वह भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष बने, यह बात भी हिमाचल प्रदेश की जनता जानती है।

 

 

ये भी पढ़ें....

Himachal : लड्डुओं से तोल सम्मानित किया मेरिट मे आई चैल चौक की अनामिका मल्होत्रा को

 

ये भी पढ़ें....

पंडित संतराम की विरासत को सुधीर ने कलंकित किया : कांग्रेस