Dalvir Singh Goldy Resigns- पंजाब में कांग्रेस को झटका; पूर्व विधायक दलवीर सिंह गोल्डी ने पार्टी छोड़ी

पंजाब में कांग्रेस को झटका; पूर्व विधायक दलवीर सिंह गोल्डी ने पार्टी छोड़ी, इस्तीफे के पीछे ये बड़ी नाराजगी, यहां जानिए

Punjab Congress Former MLA Dalvir Singh Goldy Resigns News Update

Punjab Congress Former MLA Dalvir Singh Goldy Resigns News Update

Dalvir Singh Goldy Resigns: लोकसभा चुनाव-2024 के बीच पंजाब में कांग्रेस को एक और झटका लगा है। पंजाब के धुरी से पूर्व कांग्रेसी विधायक दलवीर सिंह गोल्डी ने इस्तीफा दे दिया है।

बताया जाता है कि, दलवीर सिंह संगरूर लोकसभा सीट से टिकट के दावेदार थे लेकिन उनकी जगह कांग्रेस ने सुखपाल सिंह खैरा को टिकट दे दी। जहां इसी बात से खफा होकर दलवीर सिंह ने कांग्रेस को अलविदा कह दिया।

दलवीर सिंह गोल्डी 2017 में धुरी से पहली बार विधायक बने थे। इसके बाद 2022 में भगवंत मान ने उन्हें यहां से विधायक का चुनाव हरा दिया था। वहीं 2022 में ही भगवंत मान द्वारा एमपी पद से इस्तीफा देने के बाद हुए लोकसभा उपचुनाव में दलबीर सिंह गोल्डी ने चुनाव लड़ा था। लेकिन हार गए थे।

दलवीर सिंह गोल्डी का इस्तीफा

Punjab Congress Former MLA Dalvir Singh Goldy Resigns News Update