कभी देखा है ऐसा गांव जो गहरी खाई के किनारे पर है बसा 

कभी देखा है ऐसा गांव जो गहरी खाई के किनारे पर है बसा 

Unique Khunzakh Village

कभी देखा है ऐसा गांव जो गहरी खाई के किनारे पर है बसा 

Republic of Dagestan

दुनिया में कुछ ऐसे जगह ऐसी है जिन्हे देख कर ही हम दंग रह जाते है। हम आज जिस तरह की इंजीनियरिंग की कल्पना करते है कुछ जगहों पर ऐसा सदियों पहले ही हो चूका है। ऐसा ही एक स्थान है जा लोगो के लिए घर ऐसी जगह पर बने है, जहां से अगर खिड़की खोल कर नीचे देखे तो Heart Attack ही आ जायेगा। इस गांव का नाम खुनज़ख है। ये सदियों पुराना गांव दुनिया में कुछ सबसे ज्यादा हैरान कर देने वाली बस्तियों में से एक है। आइए जानते है क्यों है सबसे अलग गांव। 

समुद्र तट से 2000 मीटर की ऊंचाई पर बसा गांव 
दागिस्तान में खुनज़ख का प्राचीन गांव, सचमुच एक गहरी घाटी के किनारे पर स्थित है, जो इसे दुनिया की सबसे विस्मयकारी मानव बस्तियों में से एक बनाता है। इस गांव को Republic of Dagestan से भी जाना जाता है। ये नाम लोगो ने तब तक नहीं सुना था जब तक यहां के निवासी खबीब नूरमगोमेदोव ने तूफान से MMA  की दुनिया में कदम रखा और UFC Lightweight Division के निर्विवाद चैंपियन बनने से पहले, ज्यादातर लोगों ने दागेस्तान के बारे में भी नहीं सुना था। आज, यह लगभग प्रसिद्ध मिश्रित मार्शल आर्ट मास्टर के साथ जुड़ा हुआ है। इस गांव के आकर्षित होने की एक और वजह यह भी है कि यह गांव ऐसी Location पर बना है जहां 100 मीटर सोलोतिलस्की खाई के मुहाने पर है।  दागेस्तान की राजधानी के पास पर 140 किलोमीटर दूर स्थित यह गांव समुद्र तट से 2000 मीटर की ऊंचाई पर बसा है।  इस गांव में कई घर तो ऐसे बने है कि मुहाने की खाई पर झूल रहे हो। Drone कैमरा से ली गयी कई तस्वीरों में घरो और खाई के दृश्य इतने आश्चर्यजनक है कि लोग इसे देख कर हैरान रह जाते है।  

 

सदियों पहले बसा था ये गांव 
यह इलाका 13वी सदी से ही काउकसास साम्रज्य की राजधानी हुआ करता था। ये गांव सदियों पहले काफी समृद्ध था। लेकिन मंगोलो के हमले से इसे काफी नुकसान झेलना पड़ा। यहां पर रहने वाले लोगो में अधिकतर लोग तुर्की और फारस मूल के है। 19वी सदी की शुरुआत में यह गांव रूस का हिस्सा बन गया था। इस जगह की खासियत 70 मीटर ऊंचा एक झरना तोबोट भी है जो बेहद सुन्दर है। खाई और इसके निचे स्थित एक तालाब के आसपास का पहाड़ी नज़ारा भी यहां आने वाले लोगो के लिए आकर्षक बनता है, लेकिन यह पहुंचना आसान नहीं है, दरअसल यह एक बहुत ही दुर्गम इलाका है जहा तक पहुंचने के लिए रस्ते काफी जोखिम भरे है और कई खतरनाक पहाड़ियों है जिनसे गुज़रना आसान नहीं है। रोमांच पसंद लोगो के लिए खाई के मुहाने पर बंजी जंपिंग का भी बंदोबस्त है।