महिलाओं की आत्मनिर्भरता का साक्षी बन रहा है खेलो इंडिया
महिलाओं की आत्मनिर्भरता का साक्षी बन रहा है खेलो इंडिया
आजीविका मिशन के मूल्यांकन का केंद्र बनी प्रदर्शनी
चंडीगढ़। पंचकूला के सेक्टर-तीन स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम परिसर में लगाए गए एक्सपो में दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा प्रदर्शनी लगाई गई है, जिसमें 22 शहरों के चयनित स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद दर्शाए गए हैं। इसके अलावा, इसमें घरेलू उत्पादों के साथ-साथ पारंपरिक सामान भी रखे गए हैं। इस प्रदर्शनी में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों को देखने के लिए न केवल स्थानीय नागरिक, अपितु देशभर से यूथ गेम्स में आए हुए खिलाड़ी, प्रशिक्षक, अभिभावक भी उमड़ रहे हैं।