खानपुर विधायक ने नया क्षेत्रीय दल बनाया

खानपुर विधायक ने नया क्षेत्रीय दल बनाया

खानपुर विधायक ने नया क्षेत्रीय दल बनाया

खानपुर विधायक ने नया क्षेत्रीय दल बनाया

देहरादून: खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ने पार्टी का गठन किया है। पार्टी का नाम उत्तराखंड जनता पार्टी रखा है। सुभाष रोड स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कार्यकर्त्‍ताओं के साथ नई पार्टी की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड जनता पार्टी प्रदेश में रोजगार, शिक्षा व स्वास्थ्य पर काम करेगी। उत्तराखंड में हमारा प्रयास रहेगा कि शिक्षा को बेहतर बनाया जाए। प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं अच्छी हों और हम अधिक से अधिक नौजवानों को रोजगार दे सकें। पार्टी उत्तराखंडियों के बेहतर भविष्य के लिए काम करेगी।

विधानसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी उमेश कुमार ने खानपुर सीट से सिंटिग विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की पत्नी को करारी शिकस्त दी थी। उमेश कुमार के मुताबिक, वह उत्तराखंड में नई राजनीति का उदय करने आए हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी में वो तमाम लोग शामिल हो सकते हैं, जो राजनीति में कुछ नया करना चाहते हैं। पार्टी में कौन-कौन शामिल होगा, इसे लेकर कोई बात सामने नहीं आई है।

सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले युवा

रुड़की: सामाजिक कार्यों में युवाओं को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। इससे सामाजिक सहभागिता बढ़ेगी। समाज आगे बढ़ेगा तो राष्ट्र मजबूत होगा। यह बात भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी गौरव कौशिक ने देहरादून रोड स्थित प्रसाद वितरण समारोह के दौरान कही।

शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में गौरव कौशिक ने कहा कि कोरोना काल में भारत की जनता ने जिस त्याग एवं सहयोग का परिचय दिया है, उसकी पूरी दुनिया में सराहना हो रही है। उन्होंने कहा कि समाजिक गतिविधियों में युवाओं को भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। इसके बाद मां दुर्गा से विश्व शांति की कामना की गई। इस मौके पर प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डा. सतीश कौशिक, पूर्वी मंडल अध्यक्ष अभिषेक चंद्रा, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष प्रवीण सिंधु, मोहित राष्ट्रवादी, गौरव त्यागी, कुनाल सचदेवा, कुशाग्र गर्ग और सुमन कौशिक आदि उपस्थित रहे।