केजरीवाल का डेटा वार: "मोदी लहर के शिखर पर 3 सीटें, और अब प्रचंड जीत कैसे?"

केजरीवाल का डेटा वार: "मोदी लहर के शिखर पर 3 सीटें, और अब प्रचंड जीत कैसे?"

Kejriwal data war:

Kejriwal's data war: "3 seats at the peak of the Modi wave,

नई दिल्ली। बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हालिया जीत को लेकर सियासत तेज हो गई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री Arvind Kejriwal ने इस जीत पर सवाल उठाते हुए एक्स पर एक पोस्ट किया है, जो चर्चा का केंद्र बन गया है।

अपने पोस्ट में Arvind Kejriwal ने लिखा कि जिस दिल्ली और बंगाल में भाजपा ‘मोदी वेव’ के चरम के दौरान भी बड़ी जीत हासिल नहीं कर पाई, 2015 में दिल्ली और 2016 में बंगाल में पार्टी को महज 3-3 सीटें मिली थीं।

वहीं अब, जब प्रधानमंत्री Narendra Modi की लोकप्रियता कथित तौर पर गिर रही है, भाजपा की प्रचंड जीत कैसे संभव हुई?

चुनाव प्रक्रिया पर खड़ा किया सवाल 

केजरीवाल के इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में बहस तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी (AAP) और अन्य विपक्षी दलों के कुछ नेताओं ने भी इस मुद्दे को उठाते हुए चुनावी प्रक्रिया पर सवाल खड़े किए हैं।

केजरीवाल के इस सवाल पर फिलहाल भाजपा की ओर से कोई टिप्पणी नहीं की गई है। हालांकि बंगाल, पुदुचेरी और असम की जीत से उत्साहित भाजपा इसे कार्यकर्ताओं की मेहनत, संगठन और जनता के समर्थन का परिणाम बता रहे हैं।