बिगड़ती हालत को देखकर केदारनाथ MLA की बेटी ने लोगों से की ये अपील, लिखा भावुक कर देने वाला पोस्ट
BREAKING
ब्रह्मलीन हुए जैन मुनि अभय कुमार जी महाराज; चंडीगढ़ में शरीर त्यागा, अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, नम हुईं आंखें चंडीगढ़ में तेज रफ्तार Thar का कहर; 2 युवतियों को कुचला, देव समाज कॉलेज के पास यह भीषण हादसा, चालक मौके से भागा हरियाणा IPS पूरन कुमार पंचतत्व में विलीन; भाई और बेटियों ने चिता को दी मुखाग्नि, सुसाइड के 8 दिन बाद हो सका अंतिम संस्कार पहले एयर स्ट्राइक, 12 अफगानियों की मौत, फिर पाकिस्तान में घुसकर तालिबान का हमला, 12 घंटे में क्या क्या हुआ? इंस्टा क्वीन मुस्कान मिश्रा का सियासी करियर खतरे में... सपा ने राष्ट्रीय सचिव पद से हटाया, महंत राजू दास से मुलाकात बना कारण

बिगड़ती हालत को देखकर केदारनाथ MLA की बेटी ने लोगों से की ये अपील, लिखा भावुक कर देने वाला पोस्ट

MLA Shailrani Daughter Post

MLA Shailrani Daughter Post

रुद्रप्रयाग। MLA Shailrani Daughter Post: केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र से दूसरी बार की विधायक शैला रानी रावत गंभीर बीमार हैं। उनका देहरादून के एक प्राइवेट अस्पताल में उपचार चल रहा है। उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया है। रविवार को विधायक की बेटी ऐश्वर्या रावत ने इंटरनेट मीडिया पर एक भावुक पोस्ट डाली है, जिसमें उन्होंने मां के ठीक होने की कामना की है। साथ ही लोगों से मां के लिए दुआएं करने की अपील भी की गई है।

शैला रानी 2012 में पहली बार विधायक चुनी गईं। वर्ष 2017 में चुनाव प्रचार के दौरान वह फिसलकर गिर गई थीं, जिससे उन्हें गंभीर चोट लग गई थी। इसके बाद वह गंभीर बीमारी की चपेट में आ गई थीं। वह लगभग तीन साल तक अस्तपाल में भर्ती रहीं। स्वस्थ्य होने पर 2022 में फिर से विधायक निर्वाचित हुईं।

दो महीने पहले एक कार्यक्रम के दौरान फिसलने से उन्हें चोट लग गई। इस कारण उन्हें मैक्स अस्तपाल देहरादून में भर्ती कराया गया। बाद में मेंदाता अस्पताल में उनका उपचार किया गया। अब वह देहरादून के एक अस्पताल में भर्ती हैं। ऐश्वर्या रावत ने पोस्ट में लिखा है कि मां शैलारानी रावत गंभीर बीमार हैं। अब उन्हें प्रार्थनाओं की जरूरत है। डॉक्टर से भी ऊपर भगवान होते हैं। उन्होंने मां के स्वास्थ्य में सुधार के अपने ईष्ट देवताओं से प्रार्थना करने के लिए कहा है।