उत्तर प्रदेश में ब्राह्मणों की नाराजगी पर करणी सेना का बयान, "ब्राह्मण हमारे दादा हैं"

उत्तर प्रदेश में ब्राह्मणों की नाराजगी पर करणी सेना का बयान, "ब्राह्मण हमारे दादा हैं"

Karni Senas Statement on the Resentment of Brahmins in Uttar Pradesh

Karni Sena's Statement on the Resentment of Brahmins in Uttar Pradesh

लखनऊ: Karni Sena's Statement on the Resentment of Brahmins in Uttar Pradesh, उत्तर प्रदेश की राजनीति में ब्राह्मणों की नाराजगी के मुद्दे को लेकर विवाद को गहराने का प्रयास लगातार किया जा रहा है। पिछले कुछ समय में ब्राह्मणों की नाराजगी को लेकर कई प्रकार की बातें सामने आईं। यूपी चुनाव 2027 से पहले विपक्षी दलों की ओर से ब्राह्मण वोट बैंक की नाराजगी के मुद्दे को भुनाने के भी खूब प्रयास हो रहे हैं। दरअसल, एक दशक से अधिक समय से ब्राह्मण सत्ताधारी एनडीए के पक्ष में वोट करते दिखे हैं। ऐसे में अब करणी सेना भी इस विवाद में कूद पड़ी है। करणी सेना के चीफ सूरज पाल अम्मू ब्राह्मणों को पथ प्रदर्शक करार देते हुए हलक से जुबान खींचने जैसी बात करते दिख हैं।


करणी सेना चीफ ने क्या कहा?
करणी सेना के चीफ सूरज पाल अम्मू ने ब्राह्मणों को लेकर उठे विवाद के बीच बड़ा बयान दिया है। दरअसल, सूरज पाल अम्मू दरोगा भर्ती परीक्षा में ब्राह्मणों के अवसरवादी होने वाले प्रश्न से संबंधित मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे। करणी सेना चीफ ने इस मामले में सवालिया लहजे में कहा कि पंडित कैसे अवसरवादी हो सकता है? जिसने हमेशा ज्ञान की बात की हो, शिक्षा-दीक्षा की बात की हो, वह अवसरवादी नहीं हो सकता।

सूरज पाल अम्मू ने ब्राह्मण-राजपूत संबंधों पर कहा कि जिसने हमें कहा कि धनुष तोड़ दो, धनुष तोड़ दिया। हमको कहा, ताड़का को मार दो, मार दिया। जो-जो ब्राह्मणों ने हमसे कहा, हमने किया। आज ब्राह्मण हमको कहके देखें, जिसको कहेंगे, उसकी हलक में से जुबान निकाल लेंगे। हम तो ब्राह्मणों के सच्चे सेवक हैं। ब्राह्मण हमारे दादा हैं। हम उनका सम्मान करते हैं और करते रहेंगे।

लगातार गरमाया है मामला
ब्राह्मणों की नाराजगी का मामला लगातार गरमाया है। दरोगा भर्ती परीक्षा में आए प्रश्न पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कड़ा रुख अपनाते हुए तमाम परीक्षा बोर्ड को किसी भी धर्म, जाति, संप्रदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचने वाले सवालों से बचने के निर्देश दिए हैं। हालांकि, विपक्षी दलों की ओर से इस मामले में भाजपा पर ब्राह्मणों की अनदेखी का आरोप लगता रहा है।

इस बीच करणी सेना की ओर से ब्राह्मणों के सच्चे सेवक की बात किए जाने को एक अलग नजरिए से देखा जा रहा है। सूरज पाल अम्मू का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है।