करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का दिल का दौड़ा पड़ने से ही मौत, जाने पूरी ख़बर

करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का दिल का दौड़ा पड़ने से ही मौत, जाने पूरी ख़बर

अभिनेता करिश्मा कपूर के पूर्व पति और भारतीय ऑटोमोटिव उद्योग के नेता

 

sanjay kapur: अभिनेता करिश्मा कपूर के पूर्व पति और भारतीय ऑटोमोटिव उद्योग के नेता, उद्योगपति संजय कपूर का गुरुवार को लंदन में निधन हो गया। वे 53 वर्ष के थे। शुरुआती रिपोर्टों में दावा किया गया था कि संजय को पोलो मैच में भाग लेने के दौरान दिल का दौरा पड़ा था। हालांकि, बाद में कुछ रिपोर्टों में दावा किया गया कि दिल का दौरा मधुमक्खी के डंक से हुई दुर्घटना के कारण हुआ था। आइए जानतें है पूरी ख़बर।

 

कैसे हुई मौत?

 

संजय कपूर पोलो टूर्नामेंट के लिए यूके में थे। पीटीआई ने बताया कि ऑटो कंपोनेंट फर्म सोना कॉमस्टार के चेयरमैन को मैच के दौरान दिल का दौरा पड़ा। सोना कॉमस्टार ने एक बयान में कहा, "हमें बहुत दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि सोना कॉमस्टार के चेयरमैन और गैर-कार्यकारी निदेशक संजय जे कपूर का 12 जून 2025 को इंग्लैंड, यूके में अचानक दिल का दौरा पड़ने से असामयिक निधन हो गया। वह 53 वर्ष के थे।”

 

हाल ही में किया था सोशल मीडिया पर पोस्ट

 

अपने निधन से कुछ घंटे पहले ही संजय ने अहमदाबाद में गुरुवार को हुए एयर इंडिया विमान हादसे पर दुख व्यक्त किया था।संजय ने एक्स पर अपनी आखिरी पोस्ट में लिखा था, "अहमदाबाद में एयर इंडिया के विमान हादसे की दुखद खबर। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं सभी प्रभावित परिवारों के साथ हैं। इस मुश्किल घड़ी में उन्हें शक्ति मिले। #विमान दुर्घटना।" कई ट्विटर उपयोगकर्ताओं ने जवाब में हैरानी जताई।

 

तीन तीन शादियां की थी

संजय ने तीन बार शादी की और उनके तीन बच्चे हैं। उनकी पहली शादी 1996 में फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी से हुई थी और चार साल तक चली। इसके बाद उन्होंने 2003 में अभिनेत्री करिश्मा कपूर से शादी की। इस जोड़े के दो बच्चे हैं - समायरा (19) और कियान (13)। 2014 में करिश्मा और संजय ने आपसी सहमति से तलाक के लिए अर्जी दी। 2016 में उनका तलाक फाइनल हो गया। अलग होने के बाद संजय ने 2017 में प्रिया सचदेव से शादी की। इस जोड़े का एक बेटा है - अजारियस।