पंजाब में पूर्व IG ने खुद को गोली मारी; यह खौफनाक कदम उठाने से पहले एक नोट छोड़ा, पुलिस के आलाधिकारी मौके पर, हड़कंप
Former Punjab IG Amar Singh Chahal Shot Himself Breaking News
Former Punjab IG Shot Himself: पंजाब के पटियाला में पूर्व IG अमर सिंह चहल ने खुद को गोली मार ली है। जानकारी मिल रही है कि इस खौफनाक घटना के बाद उन्हें गंभीर रूप से घायल अवस्था में इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। अमर सिंह चहल की हालत नाजुक बताई जा रही है। डॉक्टर उन्हें बचाने की कोशिश में जुटे हुए हैं। वहीं दूसरी तरफ पटियाला पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे हुए हैं और जांच-पड़ताल के साथ आगामी कार्रवाई की जा रही है।
खौफनाक कदम उठाने से पहले एक नोट छोड़ा
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूर्व IG अमर सिंह चहल ने यह खौफनाक कदम उठाने से पहले एक नोट भी छोड़ा है। खुद पर गोली चलाने से पहले उन्होंने अपने लिखे नोट में उनके साथ हुई करोड़ों की साइबर ठगी का जिक्र किया है। करीब 8 करोड़ की ठगी का मामला बताया गया है। इस ठगी ने पूर्व IG अमर सिंह चहल को इतना व्यथित और परेशान कर दिया कि उन्हें सुसाइड करने के अलावा कोई और रास्ता नहीं दिखाई दिया। पूर्व IG अमर सिंह चहल ने पीएम, गृह मंत्री और वित्त मंत्री के नाम नोट छोड़कर पैसों की रिकवरी की मांग की है।
पूर्व IG ने आवास पर खुद को गोली मारी
शुरुवाती जानकारी में पता चला है कि पूर्व IG अमर सिंह चहल ने जब इस घटना को अंजाम दिया तो वह पटियाला स्थित अपने आवास पर ही मौजूद थे। खुद को गोली मारने के दौरान आवास पर और किस-किसकी मौजूदगी थी। इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। पुलिस मौके पार पहुंचकर छानबीन कर रही है। बता दें कि अमर सिंह चहल IG रहते पंजाब पुलिस की सेवा से रिटायर हुए थे। बतौर IPS उन्होंने सर्विस में रहने के दौरान कई अहम पदों पर काम किया है। पंजाब में कई जगहों पर उनकी पोस्टिंग रही।
यह खबर अभी ब्रेकिंग न्यूज है, अधिक जानकारी मिलने के साथ खबर अपडेट की जाएगी, पेज को रिफ्रेश करते रहें...