रामनवमी की पूर्व संध्या पर उत्तर प्रदेश में उल्लास: राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दीं शुभकामनाएँ

रामनवमी की पूर्व संध्या पर उत्तर प्रदेश में उल्लास: राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दीं शुभकामनाएँ

Jubilation in Uttar Pradesh on the Eve of Ram Navami

Jubilation in Uttar Pradesh on the Eve of Ram Navami

लखनऊ। Jubilation in Uttar Pradesh on the Eve of Ram Navami, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह ने प्रदेशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं दी हैं। 

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि प्रभु श्रीराम का चरित्र हमें जीवन में सही रास्ता दिखाता है। उनके आदर्श समाज और शासन दोनों के लिए मार्गदर्शक हैं। कठिन समय में भी धैर्य और कर्तव्य निभाना ही ‘रामराज्य’ की भावना का आधार है।

उन्होंने सभी जिलों के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि रामनवमी का त्योहार शांति और सुरक्षा के साथ मनाया जाए। मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर साफ-सफाई, पेयजल और प्रकाश की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

इसके साथ ही श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने, भीड़ प्रबंधन और लगातार निगरानी रखने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि किसी को कोई परेशानी न हो। लोगों से अपील की है कि वे इस पर्व को श्रद्धा, उत्साह और अनुशासन के साथ मनाएं और आपसी भाईचारा बनाए रखें।