हरियाणा में षड्यंत्र के तहत बाहरी राज्यों के आरएसएस परिवारों को दी जा रही नौकरी: अभय चौटाला

हरियाणा में षड्यंत्र के तहत बाहरी राज्यों के आरएसएस परिवारों को दी जा रही नौकरी: अभय चौटाला

Jobs in Haryana are being handed out

Jobs in Haryana are being handed out

इनेलो राष्ट्रीय प्रमुख ने कहा एचपीएससी पर प्रतिबंध लगाने की मांग राज्यपाल से करेंगे

अर्थ प्रकाश संवाददाता
पंचकूला। Jobs in Haryana are being handed out: 
इंडियन नेशनल लोकदल के सैकड़ों समर्थकों ने सोमवार को प्रदेश के पंचकूला स्थित हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन के मुख्यालय का घेराव करने के लिए परेड ग्राउंड में प्रदर्शन किया। उन्होंने एचपीएससी ग्रुप बी की भर्ती प्रक्रिया पर सवाल उठाए। इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला, वरिष्ठ नेता संपत सिंह, राकेश भारती, रामपाल माजरा व अन्य नेता और समर्थक सड़कों पर उतरे। इस बीच हरियाणा और पंचकूला के मार्ग पूरी तरह बाधित रहे। सुबह से दोपहर तक चले इस प्रदर्शन में भारी संख्या में युवा पंचकूला पहुंचे। पुलिस ने प्रदर्शनकरियों मुख्यालय के इर्द गिर्द भारी बल तैनात किया। पुलिस की तरफ से की गई बेरीकेडिंग को प्रदर्शकारियों ने लांघने का प्रयास किया। इस बीच इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला ने पंचकूला में प्रदेश बीजेपी समेत सरकार पर हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन ( एचपीएससी) के माध्यम से नौजवानों को बेरोजगारी में धकेलने के संगीन आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पिछले लम्बे समय में जो भर्तियां हो रही हैं, उनमें बिना खर्ची बिना पर्ची की बात कही गई, लेकिन बाहरी राज्यों के नौजवानों की उच्च पदों पर भर्तियां कैसे जारी हैं, जब हरियाणा का नौजवान खुद सक्षम होते हुए भी नौकरी प्राप्त नहीं कर पा रहा है। वह खुद को ठगा हुआ सा महसूस कर रहा है। एचपीएससी के माध्यम से सरकार षड्यंत्र के तहत विभिन्न प्रदेशों में बसे आरएसएस के लोगों को यहां लाकर नौकरी दे रहा है और हरियाणा के होनहार बच्चे बेरोजगारी के दल दल में धंसते जा रहे हैं। सरकार एचपीएससी में भर्तियां खोल कर बाहरी राज्यों के बच्चों को नौकरी दे रहा है, ऐसे में सरकारी संस्थान का प्रदेश के युवाओं को कहां लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में पढ़ें लिखे पीएचडी, नेट क्वालीफाई, एमए, एमफिल युवा हैं, उनको चपरासी के पदों पर लगाया जा रहा है। प्रदेश के युवाओं को भर्ती में हर अनिवार्य योग्यता रखने के बावजूद बच्चों को नौकरी नहीं मिल पाती। यदि मिलती है तो क्लर्क, चपरासी या छोटी नौकरी मिल जाती है वहीं ऊच पदों पर आरएसएस कैडर के लोगों को पहले ट्रेंड किया जाता है और फिर अलग अलग राज्यों में भेज कर भर्ती किया जाता है। उनको नौकरी देकर अप्रत्यक्ष रूप से लाभ पहुंचाया जा रहा है। अभय चौटाला ने कहा कि वह आज राज्यपाल से मुलाकात कर एचपीएससी को भंग करने की मांग रखने के आए। हम राज्यपाल से एचपीएससी पर प्रतिबंध लगाने की मांग रखेंगे और सरकार से भी इस पर कार्रवाई करने के लिए कहा जाएगा। उन्होंने कहा कि इनेलो आने वाले समय में प्रदेश में भर्तियों में हो रही धांधली और बेरोजगार युवाओं से पक्षपात करने के खिलाफ कार्यक्रम तय किया है। वो हर घर में जाएंगे और हर परिवार को सरकार की मंशा की सच्चाई बताकर उनको जागरूक करेंगे।