JJP expands its organisation, appoints 32 office bearers

जेजेपी ने अपने संगठन में किया विस्तार, 32 पदाधिकारी बनाए

undefined

JJP expands its organisation, appoints 32 office bearers

 जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन में विस्तार करते हुए कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की है। जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला, पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा, राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेंद्र लितानी व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने विचार-विमर्श करके 32 पदाधिकारियों की नियुक्तियों की सूची जारी की। इनमें जेजेपी प्रदेश कार्यकारिणी में विद्यासागर, दलजीत सिंह, दिनेश शर्मा, प्रदीप गोयल और जेपी दूहन को सदस्य बनाया हैं। वहीं डॉ राजकुमार खटकड़, सुरेश राणा, सतबीर मलिक, वीरेंद्र बामल और परमजीत सिंह प्रदेश कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य होंगे। वहीं फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र में धीरज सिंह राजपूत को हलका अध्यक्ष के पद नियुक्त किया गया हैं। 
 
जेजेपी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ में शेर सिंह बैरागी को प्रदेश उपाध्यक्ष, खजान सिंह सैन को प्रदेश सचिव और सत्यवान प्रजापत को प्रदेश संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जेजेपी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ में अनिल वाल्मीकि और सुरेंद्र मुलाना को प्रदेश संयुक्त सचिव बनाया गया हैं। वहीं मूलचंद कोहली, प्रदीप धानक, मामचंद वाल्मीकि और सुरेंद्र वाल्मीकि अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य होंगे।
 
इनके अलावा किसान प्रकोष्ठ में प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर राममेहर, सुभाष सिसला और रणधीर सिंह जाडोला को नियुक्त किया हैं। राजेंद्र कस्वां को प्रदेश महासचिव बनाया हैं। महिपाल सरपंच, अनिल धनाना और जयवीर ढांडा को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। किसान सेल की प्रदेश कार्यकारिणी में जेपी गोदारा और रघुबीर दहिया सदस्य होंगे। वहीं रोहतक जिले में अमित संधु को किसान प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष बनाया हैं। इसी तरह महेंद्रगढ़ में कृष्ण कुमार यादव जिला प्रभारी और मारू राम जिला अध्यक्ष होंगे

 

प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य
विद्यासागर 
दलजीत सिंह
दिनेश शर्मा
प्रदीप गोयल
जेपी दूहन 

प्रदेश कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य
डॉ राजकुमार खटकड़
सुरेश राणा
सतबीर मलिक
वीरेंद्र बामल 
परमजीत सिंह 

हलका अध्यक्ष
फरीदाबाद में धीरज सिंह राजपूत 
 
पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ
प्रदेश उपाध्यक्ष - शेर सिंह बैरागी 
प्रदेश सचिव - खजान सिंह सैन
प्रदेश संयुक्त सचिव  - सत्यवान प्रजापत 

अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ 
प्रदेश संयुक्त सचिव - अनिल वाल्मीकि और सुरेंद्र मुलाना 
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य - मूलचंद कोहली, प्रदीप धानक, मामचंद वाल्मीकि और सुरेंद्र वाल्मीकि 
 
किसान प्रकोष्ठ
प्रदेश उपाध्यक्ष - राममेहर, सुभाष सिसला और रणधीर सिंह जाडोला 
प्रदेश महासचिव - राजेंद्र कस्वां 
प्रदेश सचिव - महिपाल सरपंच, अनिल धनाना और जयवीर ढांडा  
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य - जेपी गोदारा और रघुबीर दहिया 
जिला अध्यक्ष - रोहतक में अमित संधु 
महेंद्रगढ़ में कृष्ण कुमार यादव (जिला प्रभारी) 
और 
मारू राम (जिला अध्यक्ष)