Jharkhand Former CM Death: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का निधन; पिता के जाने पर टूटे CM हेमंत सोरेन
BREAKING
कॉकरोच पार्टी और सरकार के बीच मीटिंग खत्म; CJP की 3 मांगों में धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मामला फंसा, कल फिर से होगी बैठक NEET धांधली पर सरकार और CJP के बीच 2 घंटे चली महाबैठक: सोनम वांगचुक ने लिखित आश्वासन के बाद तोड़ा 26 दिनों का अनशन NEET पेपर लीक मामला: छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के आरोपों पर सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई, 27 जुलाई को होगी अहम सुनवाई राहुल गांधी बोले- धर्मेंद्र प्रधान क्रिमिनल एजुकेशन मिनिस्टर; उन्हें शिक्षा मंत्री पद से हटाना ही होगा, उनकी वजह से आज हजारों युवा सड़कों पर हिमाचल के लाहौल-स्पीति में बड़ा हादसा: चलती गाड़ी पर गिरी विशाल चट्टान, एक की मौत; 13 यात्रियों के मलबे में दबे होने की आशंका

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का निधन; पिता के जाने पर टूटे CM हेमंत सोरेन, कहा- आज मैं शून्य हो गया, PM मोदी ने जताया दुख

Jharkhand Former CM Shibu Soren Death News Breaking

Jharkhand Former CM Shibu Soren Death News Breaking

Jharkhand Former CM Death: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक शिबू सोरेन का निधन हो गया है। वह 81 साल के थे। शिबू सोरेन लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की जानकारी उनके बेटे और झारखंड के मौजूदा सीएम हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है। जिसके बाद राजनीतिक गलियारों और शिबू सोरेन के चाहने वालों में शोक की लहर दौड़ गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शिबू सोरेन के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

पिता के जाने पर टूटे CM हेमंत सोरेन

पिता के जाने पर CM हेमंत सोरेन टूट गए हैं। वह राजनीति में पिता को ही अपना गुरु मानते थे। सीएम हेमंत सोरेन ने एक्स पर लिखा, "आदरणीय दिशोम गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए हैं. आज मैं शून्य हो गया हूं." बता दें कि बीमार होने के चलते पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का इलाज दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल में चल रहा था। वह करीब डेढ़ महीने से गंगाराम हॉस्पिटल में भर्ती थे। झारखंड में समाजनिक और राजनीतिक दोनों तौर पर शिबू सोरेन का कद बहुत बड़ा रहा है।

Jharkhand Former CM Death

PM मोदी बोले- शिबू सोरेन एक ज़मीनी नेता थे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख व्यक्त करते हुए लिखा, "शिबू सोरेन जी एक ज़मीनी नेता थे, जिन्होंने जनता के प्रति अटूट समर्पण के साथ सार्वजनिक जीवन में तरक्की की। वे आदिवासी समुदायों, गरीबों और वंचितों को सशक्त बनाने के लिए विशेष रूप से प्रतिबद्ध थे। उनके निधन से दुःख हुआ। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी से बात की और संवेदना व्यक्त की। ओम शांति।"

Jharkhand Former CM Shibu Soren Death News Breaking