झारखंड कांग्रेस कमेटी: धनबाद के नेताओं का बढ़ा कद; समन्वय समिति में अजय दुबे और पूर्णिमा सिंह शामिल
Jharkhand Congress Committee: Stature of Dhanbad Leaders Rises
धनबाद। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवगठित संगठन में धनबाद जिले के कई नेताओं को अहम जिम्मेदारियां दी गई हैं। धनबाद से पार्टी के समन्वय समिति में अजय दुबे समेत पांच लोगों को स्थान मिला है। कमेटी में अजय दुबे, अनुपमा सिंह, ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह, मदन महतो और पूर्णिमा नीरज सिंह को शामिल किया गया है।
वहीं चुनाव प्रबंधन समिति में जलेश्वर महतो को जगह मिली है। संगठनात्मक ढांचे में उपाध्यक्ष के रूप में सुल्तान अहमद खान, महासचिव पद पर अभिजीत राज, अशोक सिंह, गजेंद्र सिंह और शमशेर आलम को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सचिव पद पर दुर्गा दास, मनोज यादव, पंकज मिश्रा, पप्पू पासवान और राशिद रजा को शामिल किया गया है, जबकि संयुक्त सचिव के रूप में पिंटू तुरी, साहिदा कमर और उषा पासवान को मौका मिला है।
पीसीसी समन्वयक के तौर पर मुख्तार खान और रवीन्द्र कुमार वर्मा को जिम्मेदारी दी गई है। राजनीतिक मामलों की समिति में जलेश्वर महतो को शामिल किया गया है। बताया जा रहा है कि पालिटिकल अफेयर कमेटी में पूरे राज्य से कुल 34 सदस्यों को कमेटी में जगह दी गई है।
वहीं, प्रदेश कमेटी में धनबाद के नेताओं की मजबूत भागीदारी से जिले में कांग्रेस संगठन को नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। पार्टी नेताओं का कहना है कि जमीनी स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी मिलने से संगठन का विस्तार और प्रभाव बढ़ेगा।
धनबाद जिला के कांग्रेस अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, मीडिया चेयरमैन सह प्रवक्ता पप्पू कुमार तिवारी ने सभी पदाधिकारियों को बधाई दी है।