रांची में ज्वेलरी शॉप में लूट: हथियारबंद बदमाशों ने मिनटों में दिया वारदात को अंजाम
Jewelry Shop Robbery in Ranchi
Jewelry Shop Robbery in Ranchi, राजधानी रांची के मोरहाबादी स्थित हरिहर सिंह रोड पर मंगलवार शाम प्रीति ज्वेलर्स नामक दुकान में लूट की घटना सामने आई है। चार हथियारबंद अपराधियों ने दुकान में घुसकर लूटपाट की और कुछ ही मिनटों में फरार हो गए।
तीन मोटरसाइकिलों पर सवार होकर पहुंचे थे बदमाश
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अपराधी तीन मोटरसाइकिलों पर सवार होकर पहुंचे थे। सभी के पास हथियार थे, जिनके बल पर उन्होंने दुकान में मौजूद लोगों को डराया और करीब 1 किलो चांदी के जेवरात तथा 10 हजार रुपये नकद लूट लिए। वारदात इतनी तेजी से हुई कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला।
अपराधियों की पहचान करने में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही बरियातू थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी। पुलिस ने दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके।
अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी का दावा
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।