Udhampur CRPF Vehicle Accident: जम्मू-कश्मीर में CRPF जवानों से भरी गाड़ी खाई में गिरी; इतने जवान हुए शहीद
BREAKING
डोनाल्ड ट्रंप का बिहार में निवास प्रमाण पत्र; आवेदन आने के बाद प्रशासन में मची हलचल, अमेरिकी राष्ट्रपति को 'बिहारी' किसने बना दिया? जम्मू-कश्मीर में CRPF जवानों से भरी गाड़ी खाई में गिरी; इतने जवान हुए शहीद, दिल्ली तक मचा हड़कंप, उधमपुर में हुआ ये हादसा ट्रंप के टैरिफ पर PM मोदी का बहुत बड़ा बयान; बोले- भारत समझौता नहीं करेगा, मैं जानता हूं मुझे व्यक्तिगत रूप से बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी 'सामने सैलाब का बवंडर, जिंदा बचने के लिए भागते लोग'; पल में तिनके की तरह बहे, रोंगटे खड़े कर रहा उत्तरकाशी का ये नया वीडियो मोहाली में फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट; इतने लोगों की मौत, धमाका इतना तेज की फैक्ट्री की छत फटकर नीचे गिरी, आसपास की बिल्डिंग हिलीं

जम्मू-कश्मीर में CRPF जवानों से भरी गाड़ी खाई में गिरी; इतने जवान हुए शहीद, दिल्ली तक मचा हड़कंप, उधमपुर में हुआ ये हादसा

Udhampur CRPF Vehicle Accident

Jammu-Kashmir Udhampur CRPF Vehicle Accident Jawans Martyred Breaking

Udhampur CRPF Vehicle Accident: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में बहुत भीषण हादसा हुआ है। यहां CRPF जवानों से भरी एक गाड़ी में अचानक खाई में गिर गई। इस हादसे में गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। वहीं साथ ही अब तक 3 CRPF जवानों के शहीद होने की खबर मिल रही है। इसके अलावा 15 जवानों के घायल होने की बात कही गई है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। कुछ जवानों की हालत गंभीर है। CPRF की इस सरकारी गाड़ी में 187वीं बटालियन के 18 जवान सवार थे।

ये तस्वीर आई सामने

Jammu-Kashmir Udhampur CRPF Vehicle Accident Jawans Martyred Breaking

उधमपुर के बसंतगढ़ इलाके के पास हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि, ये बड़ा हादसा गुरुवार सुबह 10:30 बजे के करीब बसंतगढ़ इलाके के पास हुआ। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 18 जवान कदवा से बसंतगढ़ की तरफ आ रहे थे। इसी बीच रास्ते में उनकी गाड़ी हादसे का शिकार हुई और खाई में जा गिरी। वहीं खाई में गाड़ी गिरने से CRPF जवान बहुत तेजी से नीचे पत्थरों से टकराए। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और साथ ही 3 जवानों की जान चली गई।

इधर हादसे की सूचना मिलते CRPF की अन्य यूनिट और स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन किया गया। सभी घायल जवानों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं दूसरी तरफ CRPF जवानों के साथ हुए इस बड़े हादसे की सूचना से दिल्ली तक हड़कंप मच गया। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने हादसे को लेकर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने जानकारी दी कि वह हादसे के संबंध में पल-पल की जानकारी ले रहे हैं। वह जवानों की जान जाने से बहुत व्यथित हैं।

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "उधमपुर में कंदवा-बसंतगढ़ क्षेत्र में CRPF के एक वाहन के सड़क दुर्घटना में मारे जाने की खबर सुनकर व्यथित हूं। वाहन में CRPF के कई बहादुर जवान सवार थे। मैंने अभी-अभी DC सलोनी राय से बात की है, जो व्यक्तिगत रूप से स्थिति पर नज़र रख रही हैं और मुझे जानकारी दे रही हैं। बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिए गए हैं। स्थानीय लोग स्वेच्छा से सहायता के लिए आगे आए हैं। हर संभव मदद सुनिश्चित की जा रही है।"

Jammu-Kashmir Udhampur CRPF Vehicle Accident Jawans Martyred Breaking

इधर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भी हादसे को लेकर दुख व्यक्त किया। मनोज सिन्हा के कार्यालय ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "उधमपुर के पास एक दुर्घटना में CRPF कर्मियों की मृत्यु से दुखी हूं। हम राष्ट्र के प्रति उनकी अनुकरणीय सेवा को कभी नहीं भूलेंगे। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। वरिष्ठ अधिकारियों को सर्वोत्तम संभव देखभाल और सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।"

Jammu-Kashmir Udhampur CRPF Vehicle Accident Jawans Martyred Breaking