Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर में सेना और CRPF का सर्च ऑपरेशन; आतंकियों के छिपे होने का सीक्रेट इनपुट, जवानों ने डाला घेरा

जम्मू-कश्मीर में सेना और CRPF का सर्च ऑपरेशन; आतंकियों के छिपे होने का सीक्रेट इनपुट, हथियारबंद जवानों ने डाला घेरा, पुलिस भी साथ

Jammu Kashmir Indian Army CRPF Search Operation in Rajouri

Jammu Kashmir Indian Army CRPF Search Operation in Rajouri

Jammu Kashmir Search Operation: जम्मू-कश्मीर में किसी भी वक्त भारतीय सेना और आतंकियों के बीच भीषण मुठभेड़ शुरू हो सकती है। बताया जा रहा है कि राजौरी जिले के मंजाकोट सेक्टर में घने जंगल वाले इलाकों में आतंकवादियों के छिपे होने का सीक्रेट इनपुट है। जिसके बाद भारतीय सेना ने CRPF के साथ मिलकर बड़ा सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। सेना के इस ऑपरेशन (Rajouri Army Operation) में जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल जवान भी संयुक्त रूप से शामिल हैं। आतंकियों को सबक सिखाने के लिए हथियारबंद जवान चारो तरफ से घेरा डाले हुए हैं। आतंकियो का बचकर निकलना नामुमकिन है।

आतंकियो की हलचल पर भारतीय सेना की पैनी नजर

बता दें कि पहलगाम हमले के बाद से जम्मू-कश्मीर में आतंकियो (Terrorists) की हलचल पर भारतीय सेना की बहुत पैनी नजर है। आतंकियो को उनके नापाक मंसूबों के साथ ही कुचल दिया जा रहा है। लेकिन आतंकी अपनी नापाक हरकतों से फिर भी बाज नहीं आ रहे। हालांकि हमारी सेना भी इन्हें हर बार सबक सिखाने के तैयार है। दरअसल आतंकियों का मकसद है कि, सेना और सुरक्षाबलों को निशाना बनाते हुए घाटी को दहलाया जाए और फिर भारत के अन्य हिस्सों में घुसकर दहशत फैलाई जाए। लेकिन सेना के जवान आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए उनके इरादों को नाकाम कर दे रहे हैं।

घाटी में अब तक कई आतंकी ढेर

जहां पहलगाम हमले के बाद 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान में 100 से ज्यादा आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया गया तो वहीं जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ 'ऑपरेशन ऑल आउट' चलाया जा रहा है। आतंकियों के खात्मे का सिलिसला जारी है। पिछले कुछ ही दिनों में भारतीय सेना ने कई आतंकियों को ढेर किया है। सेना आतंकियों पर काल बनकर टूट रही है। हालांकि, अपने जवानों की शहादत भी हुई है। लेकिन सेना ने फैसला कर लिया है कि अब जम्मू-कश्मीर से आतंकवाद को पूरी तरह से साफ कर देना है। आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन में सेना, पैरामिलिट्री फोर्सेस और पुलिस तीनों की संयुक्त कार्रवाई देखी जा रही है।