वृंदावन में जगद्गुरु मलूकदास जयंती महोत्सव: मोहन भागवत और सीएम योगी करेंगे श्रद्धांजलि

वृंदावन में जगद्गुरु मलूकदास जयंती महोत्सव: मोहन भागवत और सीएम योगी करेंगे श्रद्धांजलि

Jagadguru Malukdas Birth Anniversar

Jagadguru Malukdas Birth Anniversar

वृंदावन। Jagadguru Malukdas Birth Anniversar, जगद्गुरु मलूकदास का मंगलवार को जयंती दिवस है। मलूकपीठ में चल रहे जयंती महोत्सव में शामिल होने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख डॉक्टर मोहन भागवत व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वृंदावन आ रहे हैं।

दोनों जगद्गुरु को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।। यहां संतों व धर्माचार्यों से भी मुलाकात करेंगे। हालांकि दोनों के आने का समय अलग-अलग है, उनकी आपस में मुलाकात नहीं होगी। सोमवार को अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया।

जगद्गुरु मलूकदास की जयंती पर देंगे श्रद्धांजलि, संतों और धर्माचार्यों से भी करेंगे मुलाकात

जगद्गुरु मलूकदास के जयंती महोत्सव में शामिल होने मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत सुबह दस बजे सड़क मार्ग से वृंदावन पहुंचेंगे। मलूकपीठ में साढ़े दस बजे संघ प्रमुख जगद्गुरु के समाधि स्थल पर पूजन-अर्चन कर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। यहां मंदिर के दर्शन कर पानीघाट स्थित पहाड़ी बाबा गोशाला में चल रहे मलूकदास जयंती महोत्सव में शामिल होंगे। यहां सभा को संबोधित भी करेंगे।

संघ प्रमुख मथुरा में महाविद्या कॉलोनी के सरस्वती कुंड स्थित केशव भवन जाएंगे

दोपहर एक बजे संघ प्रमुख मथुरा में महाविद्या कॉलोनी के सरस्वती कुंड स्थित केशव भवन पहुंचेंगे। यहां वह विश्राम करेंगे। शाम पांच बजे मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन से ट्रेन द्वारा नागपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोहपर ढाई बजे वृंदावन पहुंचेंगे। करीब चार बजे तक वह मलूकपीठ में रहेंगे। जगद्गरु मलूकदास के समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। मुख्यमंत्री चार बजे मलूकपीठ आएंगे। फिर पवन हंस हेलीपैड से आगरा के लिए प्रस्थान करेंगे।

जिला प्रशासन ने स्वागत की तैयारियों को दिया अंतिम रूप

सीएम योगी आदित्यनाथ एवं संघ प्रमुख मोहन भागवत के वृंदावन आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कीं। परिक्रमा मार्ग में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। दीवारों पर रंग-रोगन करने के साथ पैचवर्क किया गया। संघ प्रमुख पानीघाट स्थित पहाड़ी बाबा आश्रम पहुंचेंगे। इस क्षेत्र को भी पूरी तरह साफ-सफाई करके सुंदरीकरण कर दिया गया है। जबकि एक हफ्ते पहले तक इस मार्ग पर नालियों का गंदा पानी बहता रहा। क्षेत्रवासियों ने प्रदर्शन भी किए, कोई सुनवाई नहीं हुई।

मुख्यमंत्री के दूसरे कार्यक्रम हुए निरस्त

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वृंदावन दौरे को लेकर जिला प्रशासन को मलूकपीठ के अलावा रंगजी मंदिर, कात्यायनी मंदिर, गोविंददेव मंदिर जाने का भी कार्यक्रम मिला था। लेकिन बाकी के कार्यक्रम निरस्त कर दिए गए हैं।