JAC इंटरमीडिएट रिजल्ट 2026 घोषित : कला संकाय ने मारी बाजी; आर्ट्स में 96% से ज्यादा छात्र सफल
JAC Intermediate Result 2026 declared
रांची। झारखण्ड अधिविद्य परिषद् (JAC) ने आज वार्षिक इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परीक्षाफल जारी कर दिए हैं। इस वर्ष के परिणामों में कला (Arts), विज्ञान (Science) और वाणिज्य (Commerce) तीनों ही संकायों में छात्रों का प्रदर्शन बेहतर रहा है।
संकायवार प्रदर्शन एक नजर में
कला संकाय (Arts Faculty): कला संकाय का कुल पास प्रतिशत 96.14% रहा है। इस संकाय में कुल 2,11,095 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए थे, जिनमें से 2,02,962 उत्तीर्ण हुए हैं। प्रथम श्रेणी में 1,07,694, द्वितीय श्रेणी में 91,317 और तृतीय श्रेणी में 3,947 परीक्षार्थी सफल रहे।
विज्ञान संकाय (Science Faculty): विज्ञान संकाय में इस वर्ष 82.92% परीक्षार्थी सफल हुए हैं। परीक्षा में कुल 90,168 छात्र सम्मिलित हुए, जिनमें से 74,771 को सफलता मिली है। प्रथम श्रेणी में 61,589 और द्वितीय श्रेणी में 13,163 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं।
वाणिज्य संकाय (Commerce Faculty): वाणिज्य संकाय का कुल परीक्षाफल 93.37% दर्ज किया गया है। इसमें कुल 21,078 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठे थे, जिनमें से 19,681 उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं। प्रथम श्रेणी में 12,030 और द्वितीय श्रेणी में 7,468 परीक्षार्थी सफल रहे।
डिजिलॉकर पर उपलब्ध है रिजल्ट
झारखण्ड बोर्ड ने परिणामों को सुलभ बनाने के लिए इसे Digi-Locker पोर्टल पर उपलब्ध कराया है। परीक्षार्थी आधिकारिक लिंक results.digilocker.gov.in के माध्यम से अपने परिणाम देख सकते हैं।
बोर्ड के अध्यक्ष के निर्देशानुसार सभी सफल छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गई हैं। जिन छात्रों को उम्मीद के मुताबिक अंक नहीं मिले हैं, उनके लिए स्क्रूटनी की प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी। खबर अपडेट हो रही है। जागरण डॉट कॉम के साथ बने रहें।