Italy boat sank into sea 59 killed including baby

इटली मे समुद्र में नाव डूबने से करीब 59 प्रवासियों की मौत, कुछ है लापता 

Italy boat sank into sea 59 killed including baby

Italy boat sank into sea 59 killed including baby

Italy Boat Accident: इटली में बाईट दिन रविवार को बड़ा हादसा हो गया है। तुर्की से प्रवासियों को लेकर यूरोप आ रही एक नाव दक्षिणी इतालवी तट के पास चट्टानों से टकरा गई, जिसमें करीब 59 लोगों की मौत हो गई। आपको बतादें कि नाव डूबने के बाद अब तक समुद्र से 59 शव बरामद किए गए हैं।  जिसमें कुछ बच्चे बच्चा भी शामिल है। 

कुछ लोग अभी भी है लापता 
बताया जा रहा है कि यह नाव तुर्की से रवाना हुई थी और अफगानिस्तान, ईरान और कई अन्य देशों से लोगों को ले जा रही थी। इस जहाज को सुबह कैलाब्रिया के पूर्वी तट पर समंदर के किनारे स्थित सहारा स्टेकाटो डी कट्रो के पास पहुंचना था। लेकिन इससे पहले ही इटली के तट पर इतना बड़ा हादसा हो गया। प्रांतीय सरकार के एक अधिकारी मैनुएला कर्रा ने बताया कि नाव की तबाही में 81 लोग बचाए गए हैं। उनमें से 20 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमें 59 से अधिक शव अब तक बरामद किए गए। वही इस हादसे के बाद पूरे इटली में लोग गम में डूबे हैं।