IPS Sumer Pratap Singh- चंडीगढ़ के SSP ट्रैफिक होंगे IPS सुमेर प्रताप सिंह; केंद्र सरकार ने 3 साल के लिए हरियाणा से डेपुटेशन पर भेजा
BREAKING
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा; युवाओं के नाम 2 पेज का पत्र, कहा- मेरा मन दुखी और व्यथित, छात्र कानूनी पचड़ों में न उलझें दिल्ली में FRS कैमरों से की जा रही पहचान; जंतर-मंतर पर आए कई प्रदर्शनकारियों का क्रिमिनल रिकॉर्ड मिला, 3000 पुलिस जवान तैनात 'सलमान खान डर गया...' खुद सलमान ने सोशल मीडिया पर ऐसा लिखा, छात्रों के प्रोटेस्ट पर किए गए इस पोस्ट को लेकर हो रहे थे ट्रोल चंडीगढ़ से पंजाब लौटने की तैयारी में मनीष तिवारी? प्रताप बाजवा के समर्थन से बढ़ी सियासी हलचल, लुधियाना पर नजर जंतर-मंतर लाठीचार्ज के विरोध की गूंज चंडीगढ़ पहुंची, सेक्टर-17 प्लाजा में छात्रों और संगठनों का प्रदर्शन जारी

चंडीगढ़ के SSP ट्रैफिक होंगे IPS सुमेर प्रताप सिंह; केंद्र सरकार ने 3 साल के लिए हरियाणा से डेपुटेशन पर भेजा, पंचकूला DCP थे

IPS Sumer Pratap Singh SSP Traffic Chandigarh Appointed

IPS Sumer Pratap Singh SSP Traffic Chandigarh Appointed

IPS Sumer Pratap Singh: चंडीगढ़ में SSP ट्रैफिक पद पर नई नियुक्ति हो गई है। हरियाणा कैडर 2012 बैच के आईपीएस सुमेर प्रताप सिंह को SSP ट्रैफिक, चंडीगढ़ नियुक्त किया गया है। केंद्र सरकार ने सुमेर प्रताप सिंह को एजीएमयूटी कैडर के तहत चंडीगढ़ में 3 साल की सेवा देने के लिए हरियाणा से डेपुटेशन पर भेजा है। वह 3 साल या रिलीविंग के अगले आदेश तक चंडीगढ़ में अपनी सेवा देंगे। सुमेर प्रताप सिंह अभी पंचकूला में डीसीपी पद पर तैनात थे। दिसम्बर 2022 में वह पंचकूला डीसीपी नियुक्त गए थे।

मनीषा चौधरी के जाने से खाली था पद

चंडीगढ़ SSP ट्रैफिक पद पर पहले हरियाणा कैडर की आईपीएस मनीषा चौधरी तैनात थीं। लेकिन वह अपना कार्यकाल पूरा करते हुए पिछले साल नवम्बर में रिलीव हो गईं और वापस अपने कैडर लौट गईं। जिसके बाद से चंडीगढ़ में SSP ट्रैफिक पद खाली हो गया था। वहीं पद खाली होने के बाद प्रशासन ने चंडीगढ़ पुलिस एसएसएसपी कंवरदीप कौर को SSP ट्रैफिक की अतिरिक्त ज़िम्मेदारी सौंपी थी।

हरियाणा गवर्नर के ADC रहे IPS सुमेर प्रताप सिंह

IPS सुमेर प्रताप सिंह ने हरियाणा में कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवा दी है। सुमेर सिंह हरियाणा गवर्नर के दो बार ADC रह चुके हैं। वहीं सुमेर प्रताप सिंह की एएसपी के तौर पर पहली तैनाती 2014 में पंचकूला में हुई थी। इसके अलावा वह एसपी यमुनानगर, एसपी कैथल, एसपी भिवानी, एसपी टेलिकोम, एसपी लॉ एंड ऑर्डर रहे। सुमेर सिंह एसपी सिक्युरिटी सीआईडी भी तैनात रहे।