देहरादून में दोहरी पेंशन घोटाले की जांच पूरी, अंतिम फैसला मुख्यमंत्री के पास जाएगा
Investigation into the double pension scam in Dehradun concludes
देहरादून। Investigation into the double pension scam in Dehradun concludes, समाज कल्याण विभाग में एक से अधिक पेंशन लेने के मामले में तैयार जांच रिपोर्ट अब शासन स्तर पर अध्ययन के बाद अंतिम निर्णय के लिए मुख्यमंत्री को भेजी जाएगी।
जांच में 653 व्यक्तियों की ओर से फर्जी आय प्रमाणपत्रों के आधार पर दोहरी पेंशन लेने का मामला उजागर हुआ था, जिन पर कार्रवाई की तैयारी है।
शासन की ओर से गठित विभागीय जांच समिति ने 1377 संदिग्ध मामलों की पड़ताल पूरी कर अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। इसमें सामने आया कि कई लोग पहले से सरकारी पेंशनभोगी होते हुए भी वृद्धावस्था या विधवा पेंशन का लाभ ले रहे थे।
इनमें 565 मामले राज्य आंदोलनकारी आश्रित कोटे से जुड़े पाए गए हैं, जिनकी भी जांच की गई है। रिपोर्ट में अवैध रूप से ली गई 16.8 करोड़ की राशि की वसूली की संस्तुति की गई है।
साथ ही बिना स्थलीय सत्यापन के आय प्रमाणपत्र जारी करने वाले तहसील स्तर के अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई है, जिन पर कार्रवाई की तलवार लटक रही है।विभाग ने पहले ही संदिग्ध खातों की पेंशन रोककर लाभार्थियों से शपथ पत्र मांगे थे।
सचिव समाज कल्याण श्रीधर बाबू अद्दांकी ने पुष्टि की है कि रिपोर्ट का परीक्षण किया जा रहा है। परीक्षण पूरा होते ही इसे मुख्यमंत्री को भेजा जाएगा, जहां से अंतिम निर्णय लिया जाएगा।