अवैध वेतन निकासी मामले की जांच तेज, अधिकारियों को दिए गए सख्त निर्देश

अवैध वेतन निकासी मामले की जांच तेज, अधिकारियों को दिए गए सख्त निर्देश

Investigation into illegal salary withdrawal case

Investigation into illegal salary withdrawal case

रांची। अवैध वेतन निकासी से संबंधित प्रकरण की जांच के लिए बोकारो के उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक एवं अन्य सीनियर अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के क्रम में अवैध वेतन निकासी से संबंधित जांच दल ने विगत छह वर्षों के रिकॉर्ड तैयार रखने को लेकर निर्देश दिए गए हैं। वेतन मद में आवंटन से लेकर निकासी तक की जानकारी तैयार रखने को कहा गया है।

उत्पाद विभाग के प्रधान सचिव सह जांच दल के अध्यक्ष अमिताभ कौशल ने जिलास्तर पर 20 बिंदुओं पर रिपोर्ट तैयार रखने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि सभी सूचनाएं एकत्रित रखें और जब जांच दल बोकारो पहुंचेगी तो उन्हें कागजात सौंप दें। इस रिपोर्ट के बाद अतिरिक्त जानकारी की आवश्यकता होने पर साक्ष्य और कागजात मांगे जाएंगे।

रिपोर्ट जल्द से जल्द तैयार रखने को कहा

गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के आधार पर उत्पाद विभाग के प्रधान सचिव अमिताभ कौशल ने बोकारो के उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक और अन्य वरीय अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से घोटाले से संबंधित जानकारी ली।

वेतन, आवंटन, निकासी, बैंक खाते से संबंधित जानकारी आदि 20 बिंदुओं पर रिपोर्ट जल्द से जल्द तैयार रखने को कहा गया है। जांच दल में शामिल डिप्टी एजी भार्गव राम ख्याति ने सभी 20 बिंदुओं का निर्धारण किया है, जिसके आधार पर रिपोर्ट तलब की गई है। एक सप्ताह के बाद रांची से अधिकारियों का दस्ता बोकारो जाकर सूचनाओं की पड़ताल करेगा।