अलीगढ़: रेनुका अस्पताल के वार्ड में घुसकर मरीज को मारी गोली; हमलावर फरार
Intruder Enters Renuka Hospital Ward and Shoots Patient
-
अलीगढ़ के रेनुका अस्पताल में मरीज को गोली मारी
-
दो अज्ञात हमलावरों ने वार्ड में घुसकर वारदात की
-
अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठे
अलीगढ़। Intruder Enters Renuka Hospital Ward and Shoots Patient, टूटे हाथ का ऑपरेशन कराने के बाद वार्ड में सो रहे अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के छात्र नेता के भाई को देखने के बहाने आए दो बदमाशों ने गोली मार दी। हमलावर आराम से भागने में सफल भी रहे।
हॉस्पिटल स्टाफ व अन्य ने उनका पीछा किया तो आरोपितों ने उन पर हवाई फायर कर दिया। कनपटी पर गोली लगने से मरीज की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
मैरिस रोड स्थित रेनुका हॉस्पिटल में हुई घटना
मैरिस रोड स्थित रेनुका हाूस्पिटल में हुई इस घटना ने सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए। शहर में ऐसा पहली बार हुआ है जब हास्पिटल में भर्ती किसी मरीज पर इस तरह हमला हुआ हो।
खैर के गांव अहरौला निवासी एएमयू छात्र नेता सोनपाल के भाई वेदपाल को डेढ़ माह पहले हाथ में लगी चोट के चलते सोमवार सुबह 11:30 बजे भर्ती कराया गया था। एक्सरे में हड्डी में फैक्चर पाया गया। दोपहर करीब तीन बजे डाक्टरों ने उनके हाथ का ऑपरेशन किया। रात करीब 10 बजे जब वह दूसरी मंजिल डुपलेक्स वार्ड में वेड पर सो रहे थे।
दो युवकों ने दूसरी मंजिल पर चढ़कर किया हमला
उस वार्ड में दूसरे बैड पर सिकंदराराऊ के सुधीर भी भर्ती थे। तभी दो युवक वेदपाल को देखने के बहाने से काउंटर पर पूछते हु वार्ड में पहुंच गए। आरोपितों में एक ने सोते वेदपाल की कनपटी पर सटा कर गोली मार दी। गोली मारने के बाद आरोपित तेजी से नीचे की ओर उतरे। फायरिंग की आवाज से मरीज व उनके तीमारदार भी हक्के-वक्के रह गए। वार्ड में भर्ती सुधीर ने भी एक व्यक्ति को भागते हुए देखा।
स्टाफ ने उनका पीछा किया तो हवाई फायर किया
हॉस्पिटल से नीचे उतने के बाद हमलावर मैरिस रोड की ओर भागे। स्टाफ ने उनका पीछा किया तो हवाई फायर कर डरा दिया। इसके बाद किसी वाहन से फरार हो गए। कनपटी पर गोली लगने से वेदपाल लहूलुहान हो गए। उन्हें जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना पर एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक, सीओ सिविल लाइन सर्वम सिंह भी पहुंच गए।
एसएसपी नीरज जादौन ने जेएन मेडिकल कॉलेज में मरीज का हाल जाना।घटना के पीछे लड़की का विवाद बताया जा रहा है। एसएसपी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की तलाश की जा रही है।