सेंट स्टीफेंस स्कूल में इंटर-स्कूल कैरम चैंपियनशिप संपन्न, खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन
- By Gaurav --
- Friday, 22 May, 2026
Inter-School Carrom Championship
सेक्टर-45 स्थित सेंट स्टीफेंस स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय 8वीं इंटर-स्कूल कैरम चैंपियनशिप का आज समापन हो गया। प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
बॉयज सिंगल्स (कक्षा I से VI) वर्ग में नव बाल निकेतन के रोहित कुमार ने खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में उन्होंने सेंट स्टीफेंस-45 के आरुष यादव को 3-1 से हराया।
वहीं, बॉयज सिंगल्स (कक्षा VII से XII) वर्ग में सेंट स्टीफेंस-45 के अनीश ने अपने ही स्कूल के मोहम्मद समीर को 21-00 से हराकर पहला स्थान हासिल किया।
गर्ल्स सिंगल्स (कक्षा I से VI) वर्ग में एमिटी इंटरनेशनल, मोहाली की अमायरा कैन्थला ने नव बाल निकेतन की शनाया को 12-05 से हराकर खिताब जीता।
जबकि गर्ल्स सिंगल्स (कक्षा VII से XII) वर्ग में गुरुकुल ग्लोबल, मनीमाजरा की शायना परवीन ने अपनी ही टीम की खुशी अग्रवाल को 21-02 से पराजित कर पहला स्थान प्राप्त किया।
समापन समारोह में चंडीगढ़ कैरम एसोसिएशन के महासचिव महेश सेखरी ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए।
तीसरे और अंतिम दिन के विस्तृत परिणाम इस प्रकार रहे:
गर्ल्स सिंगल्स (कक्षा I से VI):
सेमीफाइनल:
अमायरा कैन्थला (एमिटी इंटरनेशनल) ने सायशा अग्रवाल (गुरुकुल ग्लोबल) को 21-00 से हराया।
शनाया (नव बाल निकेतन-29) ने तुईशा सिंगला (गुरुकुल ग्लोबल) को 06-05 से हराया।
फाइनल:
अमायरा कैन्थला ने शनाया को 12-05 से हराया।
तीसरा/चौथा स्थान:
तुईशा सिंगला ने सायशा अग्रवाल को 14-00 से हराया।
गर्ल्स सिंगल्स (कक्षा VII से XII):
सेमीफाइनल:
खुशी अग्रवाल ने काव्या वर्मा को 21-00 से हराया।
शायना परवीन ने मुद्रा को 20-02 से हराया।
फाइनल:
शायना परवीन ने खुशी अग्रवाल को 21-02 से हराया।
तीसरा/चौथा स्थान:
मुद्रा ने काव्या वर्मा को 10-05 से हराया।
बॉयज सिंगल्स (कक्षा I से VI):
क्वार्टरफाइनल:
आरुष यादव ने मोहम्मद अफान को 13-00 से हराया।
प्रियंश मित्तल ने अर्रन सिंह सांघा को 04-00 से हराया।
रोहित कुमार ने रिवांश चंदेल को 10-00 से हराया।
अधिराज सूद ने तनिष को 14-00 से हराया।
सेमीफाइनल:
आरुष यादव ने प्रियंश मित्तल को 06-03 से हराया।
रोहित कुमार ने अधिराज सूद को 10-00 से हराया।
फाइनल:
रोहित कुमार ने आरुष यादव को 03-01 से हराया।
तीसरा/चौथा स्थान:
प्रियंश मित्तल ने अधिराज सूद को 04-03 से हराया।
बॉयज सिंगल्स (कक्षा VII से XII):
क्वार्टरफाइनल:
अलफैज ने मुक्तेश्वर सिंह को 21-00 से हराया।
अनीश ने नमन गर्ग को 21-00 से हराया।
मोहम्मद समीर ने अर्शवीर विर्क को 21-00 से हराया।
शोयब ने वंश वर्मा को 16-02 से हराया।
सेमीफाइनल:
अनीश ने अलफैज को 08-06 से हराया।
मोहम्मद समीर ने शोयब को 09-04 से हराया।
फाइनल:
अनीश ने मोहम्मद समीर को 21-00 से हराया।
तीसरा/चौथा स्थान:
शोयब ने अलफैज को 18-17 से हराया।