भारतीय रेल ने समयबद्ध मालगाड़ी सेवाओं से माल परिवहन को दी नई गति

भारतीय रेल ने समयबद्ध मालगाड़ी सेवाओं से माल परिवहन को दी नई गति

Time-Tabled Freight Train Services

Time-Tabled Freight Train Services

नई दिल्ली: Time-Tabled Freight Train Services: भारतीय रेल ने माल परिवहन को और तेज़ तथा विश्वसनीय बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए निर्धारित समय-सारणी पर चलने वाली, विशेष वस्तु आधारित मालगाड़ी सेवाएँ शुरू की हैं। इनका उद्देश्य उद्योगों को बेहतर लॉजिस्टिक समाधान उपलब्ध कराना और उत्पादन व खपत केन्द्रों को सीधे जोड़ना है।

मुख्य सेवाएँ इस प्रकार हैं –

अन्नपूर्णा सेवा: लुधियाना से वाराणसी तक खाद्यान्न (704 किमी, 17 घंटे में)।

गति-वाहन सेवा: फर्रुखनगर (हरियाणा) से लखनऊ तक ऑटोमोबाइल्स (557 किमी, 28 घंटे, पहले 70 घंटे लगते थे)।

निर्यात कार्गो सेवा: गढ़ी से मुंद्रा पोर्ट तक कंटेनर (1061 किमी, 32 घंटे में)।

अनंतनाग सीमेंट सेवा: रूपनगर से अनंतनाग तक सीमेंट (586 किमी, 31 घंटे में)।

इन सेवाओं की योजना एफसीआई, ऑटोमोबाइल कंपनियों, कंटेनर ऑपरेटरों और सीमेंट उद्योग सहित विभिन्न हितधारकों के सहयोग से बनाई गई है। ट्रायल के बाद अब ये सेवाएँ स्थिर और नियमित रूप से संचालित हो रही हैं।

ग्राहकों से प्राप्त प्रतिक्रियाएँ भी उत्साहजनक रही हैं। एफसीआई ने खाद्यान्न की आपूर्ति में सुगमता बताई, मारुति सुज़ुकी ने ट्रांजिट समय 70 से घटकर 28 घंटे होने को बड़ी राहत कहा, निर्यातकों ने बंदरगाह तक तेज़ कनेक्टिविटी से समय पर शिपमेंट की सुविधा पर संतोष जताया, वहीं सीमेंट कंपनियों ने अनंतनाग गुड्स शेड से परिचालन में सुधार का स्वागत किया।

निर्धारित समय-सारणी और अग्रिम सूचना से उद्योगों को अपनी सप्लाई चेन की बेहतर योजना बनाने में मदद मिल रही है। भारतीय रेल ने कहा है कि वह देश के व्यापार, उद्योग और क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देने के लिए विश्वस्तरीय माल सेवाएँ उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।