Strait of Hormuz: ईरान से भारत के लिए अच्छी खबर; एक और भारतीय LPG टैंकर ने 'होर्मुज स्ट्रेट' को पार किया

ईरान से भारत के लिए अच्छी खबर; एक और भारतीय LPG टैंकर ने 'होर्मुज स्ट्रेट' को पार किया, करीब 46 हजार मीट्रिक टन गैस लदी

Indian LPG Tanker Ship Green Sanvi safely transited the Strait of Hormuz

Indian LPG Tanker Ship Green Sanvi safely transited the Strait of Hormuz

Strait of Hormuz: अमेरिका-इजरायल के साथ युद्ध के बीच ईरान ने अपने कंट्रोल वाले 'होर्मुज स्ट्रेट' को दबाव के हथियार में बदल दिया है। जिसके चलते पूरी दुनिया पर इसका प्रभाव देखा जा रहा है। वैश्विक रूप से तेल-गैस की सामान्य सप्लाई और आपूर्ती पर गहरा असर पड़ा है। लेकिन इस बीच एक बार फिर भारत में LPG गैस आपूर्ती को लेकर राहत भरी खबर सामने आई है। एक और भारतीय LPG टैंकर Green Sanvi ने हॉर्मुज जलडमरूमध्य सुरक्षित रूप से पार कर लिया है और वह भारत आने की ओर बढ़ रहा है।

करीब 46 हजार मीट्रिक टन LPG लदी

रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय LPG टैंकर Green Sanvi 3 अप्रैल, 2026 की रात को सुरक्षित रूप से होर्मुज जलडमरूमध्य से गुज़रा। इस जहाज पर लगभग 46,650 मीट्रिक टन LPG लदी हुई है। जाहिर सी बात है कि इतनी बड़ी मात्रा में भारत पहुंच रही LPG, देश में गैस सप्लाई और आपूर्ती स्टॉक को और मजबूत करेगी। साथ ही इससे लोगों को भी राहत मिलेगी। अब तक सात भारतीय टैंकर जहाज़ 'होर्मुज स्ट्रेट' को पार कर वहां से निकल चुके हैं। वहां बचे हुए सत्रह और जल्दी ही भारत आएंगे।

क्या है 'होर्मुज स्ट्रेट'?

'होर्मुज स्ट्रेट' ईरान में एक समुद्री जल मार्ग है, जो पूरी तरह से ईरान के कंट्रोल में है। जहां से ईरान और फारस की खाड़ी से तेल-गैस की सप्लाई लेकर विभिन्न देशों के जहाज गुजरते हैं। पूरी दुनिया में तेल-गैस की सप्लाई को लेकर यह रास्ता एक बड़ा माध्यम है। ऐसे में ईरान ने जब 'होर्मुज स्ट्रेट' पर बंदिश लगा दी है और जहाजों पर हमला किया जा रहा है तो इस बीच भारत समेत विभिन्न देशों में तेल-गैस को लेकर हालात टाइट हो गए हैं और बड़े स्तर पर इसका प्रभाव देखा जा रहा है।

ईरान में अमेरिकी पायलटों को जिंदा पकड़ने पर इनाम; दावा- US के F-35 और F-15 फाइटर जेट मार गिराए, ट्रंप बोले- हम युद्ध में हैं