अनुराग कुमार होंगे दिल्ली के नए पुलिस आयुक्त
Anurag Kumar will be the new Police
अनिल कुमार गुप्ता दिल्ली : Anurag Kumar will be the new Police, केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस के शीर्ष नेतृत्व में बड़ा बदलाव करते हुए पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा (IPS, 1992 बैच, AGMUT) को उनके पद से हटा दिया है। उनकी जगह अनुराग कुमार (IPS, 1994 बैच, AGMUT) को दिल्ली का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है। दिल्ली पुलिस और आंतरिक सुरक्षा से जुड़े लोगों में इस घटनाक्रम से हड़कंप है।
सतीश गोलचा को अब दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू के कार्यालय से संबद्ध किया गया है। किसी पूर्व पुलिस आयुक्त को सीधे उपराज्यपाल कार्यालय से जोड़ने का फैसला असामान्य माना जा रहा है। आमतौर पर ऐसा नहीं होता।
अनुराग कुमार लंबे समय तक इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) में कार्य कर चुके हैं और हाल ही में वहां स्पेशल डायरेक्टर के पद पर थे। उन्हें आंतरिक सुरक्षा, खुफिया तंत्र और आतंकवाद-रोधी अभियानों का व्यापक अनुभव है।
सतीश गोलचा ने 22 अगस्त 2025 को दिल्ली पुलिस आयुक्त का कार्यभार संभाला था, लेकिन उनका कार्यकाल एक वर्ष से भी कम समय में समाप्त हो गया। गृह मंत्रालय ने उनके तबादले का कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया है।
हालांकि, माना जा रहा है कि राष्ट्रीय राजधानी में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर केंद्र सरकार नई रणनीति अपनाना चाहती है, जिसमें खुफिया सूचनाओं पर आधारित पुलिसिंग को अधिक प्राथमिकता दी जाएगी। यही कारण माना जा रहा है कि अनुभवी खुफिया अधिकारी अनुराग कुमार को दिल्ली पुलिस की कमान सौंपी गई है।