उत्तर प्रदेश की सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में चिराग पासवान, बोले- 'पंडित-पासी-पासवान' होगा हमारा फॉर्मूला

उत्तर प्रदेश की सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में चिराग पासवान, बोले- 'पंडित-पासी-पासवान' होगा हमारा फॉर्मूला

1000264165

Chirag Paswan gears up to contest all 403 seats in Uttar Pradesh

हाजीपुर। Chirag Paswan gears up to contest all 403 seats in Uttar Pradesh, केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने कहा कि पार्टी विस्तार की सोच के साथ अब उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। हाजीपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि पार्टी उत्तर प्रदेश की सभी 403 सीटों पर मजबूती से तैयारी कर रही है।

चिराग पासवान ने कहा कि हम समावेश की सोच के साथ आगे बढ़ना चाहते हैं। जब मैं बिहार में 'बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट' और 14 करोड़ बिहारी की बात करता हूं, तो विपक्ष के कुछ दल आपको जातियों में बांटकर और पीडीए की बात करके अलग-अलग वर्ग और समुदाय में बांटने का काम करते हैं। हमारी सोच 'ए टू जेड' को साथ लेकर चलने की है।

उन्होंने कहा कि समाज में यह मानसिकता बनाई गई है कि एक समाज पंक्ति में सबसे ऊपर है और एक सबसे हाशिए पर। अनुसूचित जाति के साथ आज भी कई जगह भेदभाव और उत्पीड़न के उदाहरण देखने को मिलते हैं, लेकिन सिर्फ एक वर्ग ही नहीं, ऊंची जाति के लोग भी उत्पीड़न के शिकार होते हैं।

चिराग ने कहा कि बिहार में तिवारी जी (भरत तिवारी) की हत्या और एनकाउंटर का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि असामाजिक सोच के कारण समाज का हर वर्ग कहीं न कहीं पीड़ित होता है।

इसी सोच के तहत उन्होंने उत्तर प्रदेश के लिए 'पंडित-पासी-पासवान' का फॉर्मूला दिया। उन्होंने कहा, यह वह ब्रैकेट है जिसके बीच हर जाति, हर धर्म, हर समुदाय शामिल है। सबका समावेश होता है।

पंजाब, उत्तराखंड और अन्य राज्यों में भी विस्तार

चिराग पासवान ने बताया कि उत्तर प्रदेश के अलावा पार्टी पंजाब और उत्तराखंड में भी चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। वे परसों पंजाब जाएंगे और स्वर्ण मंदिर में माथा टेककर विधिवत चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे। अगले हफ्ते उत्तराखंड में भी राज्य इकाई ने चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया है।

उन्होंने कहा कि बिहार से शुरू होकर पार्टी का विस्तार झारखंड, नागालैंड, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब तक होगा।

विपक्ष पर निशाना, नीट और धार्मिक भावनाओं पर बोले

विपक्ष पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक आते ही विपक्ष की चिंता अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए जगी है। पहले वहां बम के दम पर आधिपत्य जमाया जाता था। अब अपनी खोई हुई जमीन तलाशने के लिए नए रास्ते देखे जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में अपनी बात रखने का अधिकार सबको है। शिक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही होनी चाहिए।

नीट पेपर लीक के मामले पर उन्होंने कहा कि तुरंत कार्रवाई कर अगला पेपर सुरक्षित कराया गया। अब जब रिजल्ट आया है तो जवाबदेही तय होगी और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

उन्होंने कहा कि सोनम वांगचुक जी को चेहरा बनाकर राजनीतिक रोटी सेंकने की सोच का मैं पक्षधर नहीं हूं। धार्मिक भावनाओं पर उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की भाषा से आस्था को ठेस पहुंचाना उचित नहीं है।

बिहार में खुलेगा देश का तीसरा निफ्टेम

अपने मंत्रालय की योजनाओं का जिक्र करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि निफ्टेम योजना के तहत बिहार में देश का तीसरा निफ्टेम जल्द शुरू होगा। जमीन का आवंटन काफी हद तक हो चुका है और तमाम प्रक्रियाएं पूरी की जा चुकी हैं। बहुत जल्द प्रधानमंत्री बिहार आकर इसका शिलान्यास करेंगे।

उन्होंने कहा कि 2047 तक भारत को विकसित बनाना है तो उसके लिए बिहार, उत्तर प्रदेश और पंजाब सहित देश के हर राज्य, जिला, प्रखंड और गांव का विकास जरूरी है। इसी दिशा में काम करने की जरूरत है।