छत्तीसगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा: हाईवे पर खड़े ट्रैक्टर से टकराई स्कूटी, दो बहनों समेत चार की मौत

1000263241

Tragic road accident in Chhattisgarh

रायपुर। Tragic road accident in Chhattisgarh, छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक हाईवे पर बड़ा हादसा हो गया। हाईवे पर खड़े ट्रैक्टर से एक स्कूटी टकरा गई। इस हादसे में एक महिला, उसकी बहन और उनके दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह हादसा रायपुर से सटे कुम्हारी पुलिस थाना क्षेत्र में हुआ। पुलिस अधिकारी ने बताया कि परिवार के पांच सदस्य स्कूटर से रायपुर में अपने मामा के घर जा रहे थे।

पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि अमृता निर्मलकर (28) स्कूटी चला रही थीं और उनकी स्कूटी हाईवे पर खड़े ट्रैक्टर के पिछले हिस्से से टकरा गया।

इस हादसे में अमृता, उनकी छोटी बहन लक्ष्मी निर्मलकर (26) और उनकी 4 और 7 साल की बेटियों की मौके पर ही मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि अमृता के 8 साल के बेटे को गंभीार चोटें आईं और उसे इलाज के लिए रायपुर AIIMS में भर्ती कराया गया।

पुलिस के अनुसार, शवों को पोस्टमार्टम के लिए सुपेला भेजा गया और पीड़ितों के परिवार वालों को घटना की जानकारी दी गई। पुलि ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है और पूछताछ के लिए उसके ड्राइवर को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच चल रही है।